---Advertisement---

Emergency और किसान विवाद से क्या खौफ में आई Kangana Ranaut? बॉडीगार्ड्स ने जर्नलिस्ट को रोका, देखें Viral Video

Kangana Ranaut: तमाम कंट्रोवर्सी के बीच एक बार फिर चर्चा में आई कंगना, बॉडीगार्ड ने जर्नलिस्ट को रोका तो लोग उठाने लगे सवाल, आइए देखते हैं क्यों वीडियो हो रहा है वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2024 5:09 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिलहाल अपनी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) और किसान आंदोलन (Farmer Protest) पर दिए गए बयान को लेकर काफी विवादों में है। जहां एक तरफ उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं दी गई है और दूसरी तरफ हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर बेबाक हो गई थी। वहीं इस सबके बीच उनकी फिल्म का गाना ‘ए मेरी जान’ रिलीज होने के बाद ट्रेंड में है। लेकिन इस सबसे हटके एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में बॉडीगार्ड जर्नलिस्ट को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। जब जर्नलिस्ट कंगना की तरफ सवाल पूछने के लिए बढ़ता है। आइए देखते हैं क्यों एक बार फिर चर्चा में आई कंट्रोवर्सी क्वीन।

Kangana Ranaut जर्नलिस्ट को इग्नोर करती आई नजर

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमरजेंसी के गाने को लॉन्च करने के बाद कंगना नजर आती है। इस दौरान एक जर्नलिस्ट उनसे सवाल करने के लिए आगे बढ़ता हैं और उनका पीछा करता हैं लेकिन कंगना उन्हें इग्नोर करती है। इस सबके बीच बॉडीगार्ड जनरलिस्ट को रोकते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी चर्चा में है।

Kangana Ranaut Viral Video देख लोग बना रहे बात

वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पॉलिटिक्स में आने के बाद कंगना रूड हो गई है तो एक यूजर ने लिखा इतना सिक्योरिटी इसलिए है ताकि दोबारा थप्पड़ ना पड़ जाए। एक यूजर ने कहा विवादों के बाद खौफ में आ गई है इसलिए जर्नलिस्ट को इग्नोर कर रही है।

Kangana Ranaut Emergency इस दिन होगी रिलीज

Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म को लेकर विवाद जारी है। जहां बीते दिन खुद कंगना ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है क्योंकि इसे लेकर विवाद हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026