---Advertisement---

Emergency की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर Kangana Ranaut का फूटा सेंसर बोर्ड पर गुस्सा! कहा- ‘राष्ट्र के टुकड़े नहीं चाहते…’

Kangana Ranaut: इमरजेंसी विवाद को लेकर एक बार फिर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, सेंसर बोर्ड को लेकर कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और क्यों सुर्खियों में आई कंट्रोवर्सी क्वीन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2024 12:30 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर चर्चा में लगातार बनी हुई है। अभी हाल ही में किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर बेबाक हुई कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी (Emergency) को लेकर लगातार विवादों में है। जहां उनकी फिल्म पर लोग सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इमरजेंसी रिलीज की तारीख टल सकती है। लेकिन इस सब के बीच एक पोस्ट के जरिए धाकड़ एक्ट्रेस ने ओटीटी और सेंसर बोर्ड पर निशाना साधती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सेंसर का नियम हम जैसे लोग पर चलता है क्योंकि हम राष्ट्र के टुकड़े नहीं चाहते हैं।

IC 814 को लेकर विवाद में कूद गई Kangana Ranaut

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंगना रनौत ने एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से फिर वह विवादों में है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक पोस्ट में लिखा, “आईसी-814 के अपहरणकर्ता खूंखार आतंकवादी थे, जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए छद्म नाम अपनाए थे। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने उनके गैर-मुस्लिम नामों को आगे बढ़ाकर उनके आपराधिक इरादे को वैध बनाया।”

Kangana Ranaut ने कहीं ये बात

वहीं इसे रिपोस्ट करते हुए कंगना ने कहा, “देश का कानून यह है कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी परिणाम या सेंसरशिप के ओटीटी प्लेटफार्मों पर अकल्पनीय मात्रा में हिंसा और नग्नता दिखा सकता है, कोई भी व्यक्ति अपने राजनीतिक रूप से प्रेरित भयावह उद्देश्यों के अनुरूप वास्तविक जीवन की घटनाओं को भी विकृत कर सकता है, दुनिया भर में कम्युनिस्टों या वामपंथियों को इस तरह की राष्ट्र विरोधी अभिव्यक्ति के लिए पूरी आजादी है, लेकिन एक राष्ट्रवादी के रूप में कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म हमें भारत की अखंडता और एकता के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्में बनाने की अनुमति नहीं देता है, ऐसा लगता है कि सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते हैं और ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्में बनाते हैं। यह बेहद निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है।”

आखिर कब रिलीज होगी Kangana Ranaut Emergency

निश्चित तौर पर कंगना का यह बयान उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज को लेकर है। जहां हर तरफ विवादों और उठ रही बैन की मांगों के बीच अब तक सेंसर बोर्ड की तरफ से कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। इस वजह से फिल्म 6 सितंबर को रिलीज नहीं हो रही है और फिलहाल के लिए तारीख को टाल दिया गया है। अब ऐसे में कंगना की फिल्म कब रिलीज होगी इसके लिए फैंस भी इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026

Dia Mirza

नवम्बर 3, 2026