Kangana Ranaut: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच बीते दिन पार्लियामेंट मॉनसून सेशन की शुरुआत पर संसद मार्च किया गया। वहीं इस दौरान संसद में बैठे नेताओं की हालत खराब हो गई थी। घबराहट में गेट बंद कर दिए गए थे। इस बारे में कंगना रनौत ने खुलासा किया और बताया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद संसद में क्या हालत हुई थी। आइए जानते हैं पहले युवाओं को नेता बनने की सलाह देने वाली बीजेपी सांसद ने क्या खुलासा किया जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है।
CJP प्रोटेस्ट की वजह से कैसे डर गई थी Kangana Ranaut
#WATCH | Delhi | On the CJP protest outside Parliament yesterday, BJP MP Kangana Ranaut says, “All parliamentarians were inside the Parliament. We all were scared, thinking that the mob might attack us. I appreciate Delhi Police for playing the role of a shield, not letting… pic.twitter.com/Oop3B29PKw
— ANI (@ANI) July 21, 2026
बीजेपी प्रोटेस्ट के साथ संसद मार्च को लेकर बात करते हुए कंगना रनौत ने बताया कि “संसद के अंदर मौजूद सभी लोग काफी डर गए थे और गेट में बंद कर दिए गए थे। हम हिल भी नहीं पा रहे थे। जब भीड़ हमारी तरफ तेजी से बढ़ी तो एक पल के लिए हमें भी डर लगा कि कहीं वह हम पर भी हमला न कर दे लेकिन मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करती हूं कि उन्होंने हमारे और भीड़ के बीच एक ढाल बनकर काम किया। उन्होंने पत्थर खाई चोट खाई और यह पक्का किया कि हमें कोई नुकसान न पहुंचे।”
प्रधानमंत्री ने सांसदों से क्या कहा
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर कंगना रनौत बात करती हुई नजर आई और इस दौरान वह कहती है कि प्रधानमंत्री जी ने हमारा मार्गदर्शन किया और कई निर्देश में दिए हैं खास करके युवाओं को लेकर उनके महत्वाकांक्षाओं को लेकर बात हुई।
विरोध करने वालों को कंगना रनौत ने क्या दिया था जवाब
इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि जनता ने जिस सरकार को चुना है वह सरकार कैसे चलेगी यह तय करने का अधिकार इस सरकार का है। अगर आपको इतना ही है तो आप भी चुनाव में खड़े हो जाइए। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस और भाजपा संसद में बताया कि कैसे सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से संसद में खौफ का माहौल था।
