---Advertisement---

‘सहम कर गेट कर लिया गया था बंद…’ CJP प्रोटेस्ट से घबरा गई थी Kangana Ranaut, दिल्ली पुलिस को लेकर कहीं ये बात

Kangana Ranaut: सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे संसद का माहौल खराब हो गया था। ऐसे में किस तरह से अफरातफरी मच गई थी। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 5:38 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच बीते दिन पार्लियामेंट मॉनसून सेशन की शुरुआत पर संसद मार्च किया गया। वहीं इस दौरान संसद में बैठे नेताओं की हालत खराब हो गई थी। घबराहट में गेट बंद कर दिए गए थे। इस बारे में कंगना रनौत ने खुलासा किया और बताया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद संसद में क्या हालत हुई थी। आइए जानते हैं पहले युवाओं को नेता बनने की सलाह देने वाली बीजेपी सांसद ने क्या खुलासा किया जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है।

CJP प्रोटेस्ट की वजह से कैसे डर गई थी Kangana Ranaut

बीजेपी प्रोटेस्ट के साथ संसद मार्च को लेकर बात करते हुए कंगना रनौत ने बताया कि “संसद के अंदर मौजूद सभी लोग काफी डर गए थे और गेट में बंद कर दिए गए थे। हम हिल भी नहीं पा रहे थे। जब भीड़ हमारी तरफ तेजी से बढ़ी तो एक पल के लिए हमें भी डर लगा कि कहीं वह हम पर भी हमला न कर दे लेकिन मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करती हूं कि उन्होंने हमारे और भीड़ के बीच एक ढाल बनकर काम किया। उन्होंने पत्थर खाई चोट खाई और यह पक्का किया कि हमें कोई नुकसान न पहुंचे।”

प्रधानमंत्री ने सांसदों से क्या कहा

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर कंगना रनौत बात करती हुई नजर आई और इस दौरान वह कहती है कि प्रधानमंत्री जी ने हमारा मार्गदर्शन किया और कई निर्देश में दिए हैं खास करके युवाओं को लेकर उनके महत्वाकांक्षाओं को लेकर बात हुई।

विरोध करने वालों को कंगना रनौत ने क्या दिया था जवाब

इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि जनता ने जिस सरकार को चुना है वह सरकार कैसे चलेगी यह तय करने का अधिकार इस सरकार का है। अगर आपको इतना ही है तो आप भी चुनाव में खड़े हो जाइए। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस और भाजपा संसद में बताया कि कैसे सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से संसद में खौफ का माहौल था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026