‘फूहड़पन दिखाने आए…’ फराह खान को अकड़ दिखाना राम कपूर के लिए पड़ा भारी, Kangana Ranaut ने लगा दी इज्जत की वाट

Kangana Ranaut: लॉकअप में शनिवार को जजमेंट डे काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि यहां पंगा क्वीन दिखाई देने वाली है और वह धीरज धूपर से लेकर राम कपूर तक को सच्चाई से वाकिफ कराएंगी। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Kangana Ranaut

Photo Credit- Google Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: लॉकअप 2 में शनिवार को जजमेंट डे होने वाला है और यह काफी धमाकेदार होगा क्योंकि इसमें फराह खान और रितेश देशमुख साथ नजर आने वाली है। पंगा क्वीन कंगना रनौत जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह धीरज धूपर से लेकर राम कपूर तक को सच्चाई से वाकिफ कराती हुई नजर आई है। यह जजमेंट डे तब हो रहा है जब बीते दिन राम कपूर ने फराह खान की बात मानने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह वही करेंगे जो उनका मन करेगा। अब ऐसे में कंगना रनौत ने किस तरह से उन्हें सच्चाई दिखाई है आइए जानते हैं।

लॉकअप 2 में खुलेगी कई सच्चाई

लॉकअप 2 इस नए प्रोमो की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि हर्षद चोपड़ा की तारीफ करते हुए रितेश देशमुख बताते हैं कि उन्हें इंटरनेट पर पुकी चोपड़ा नाम दिया गया है। वहीं फराह खान यह भी कहती हैं कि आप इनविजिबल का टैग लेकर आए थे लेकिन आप शो में बिल्कुल भी इनविजिबल भी नहीं दिखे। इतना ही नहीं रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को यह भी बताया कि उनका सीक्रेट श्रेया कालरा ने रिवील कर दिया है और अब उनके पास सिर्फ एक लाइफ लाइन है जिसके बाद वह काफी इमोशनल नजर आती है।

धीरज धूपर को Kangana Ranaut ने बता दी सच्चाई

इतना ही नहीं इस दौरान लॉक अप 2 में आई कंगना रनौत ने धीरज धूपर से कहा कि “तुम अपने आप को शाहरुख खान कह रहे हो और तुम में शाहरुख खान का एस भी नहीं है। तुमने मेन कैरेक्टर एनर्जी है ही नहीं बिल्कुल भी साइड में साइड लाइन होते जा रहे हो।” अब ऐसे में धीरज का गेम लॉकअप में किस तरह से निखर कर सामने आता है।

राम कपूर को इस तरह लगाई कंगना रनौत ने फटकार

वहीं राम कपूर को कंगना कहती है अगर आपको गेम को सीरियसली नहीं लेना था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आए क्यों। अपनी फूहड़पन दिखाने के लिए। इस पर वह अपना बचाव करते हुए राम कहते हैं कि जब वह वक्त आएगा तो मैं अपनी सच्चाई पर टिका रहूंगा जितना यह लोग नहीं टिके हैं। जिसके बाद कंगना उन्हें कहती है कि खुद को डिफरेंट मत करो।

ऐसे में इतना तो तय है कि शनिवार को फुल ऑन मसाला फैंस को मिलने वाला है।

 

 

Exit mobile version