Lock Upp 2 में क्या तलाक और अश्लील शब्द बोलकर Akansha Chamola खा रही फुटेज? वीडियो से मची सनसनी

Lock Upp 2 :  टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉकअप 2 शो में दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। जिसके कारण उनकी ट्रोलिंग हो रही है। इस बीच उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

Akansha Chamola

Picture Credit: Google

Akansha Chamola:  टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा हैं। उन्होंने आते ही अपनी तलाक का खुलासा करके सभी का ध्यान खींच लिया है। गौरव और अकांक्षा चमोला की तलाक से हर कोई हौरान है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ दिख रहे हैं और एक दूसरे पर मीडिया के सामने काफी प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।  शो के अंदर अकांक्षा ने अपनी शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की है। इसके साथ ही  उन्होंने एक ऐसे शब्द को बोल दिया है। जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया है। इंटरनेट पर कुछ लोग उनकी इस बेबाकी को शो में फेमस होने की एक रणनीति बता रहे हैं। इस बीच अकांक्षा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो शोज में विवादित सीन को लेकर  कुछ ऐसा बोल रही हैं। जिसे सुनकर हर कोई दंग है।

Akansha Chamola  ने विरोधियों का किया मुंह बंद

एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला ने उनके गर्मागरम सीन लेकर चल रही ट्रोलिंग का जवाब एक इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और समाज के इसी दोहरे रवैये पर खुलकर बात करते हुए बताया था कि, जब कोई पुरुष ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन या रोमांस करता है तो उसे ‘चार्मिंग’ माना जाता है, लेकिन जब वही काम एक महिला एक्ट्रेस या फिर उसकी बीवी करती है तो उसे कैरेक्टरलेस कहकर ट्रोल किया जाता है।

देखें वीडियो

इस सोच पर उन्होंने कटाक्ष किया था। टीवी एक्टर गौरव खन्ना की  बीवी ने वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ में काम किया था। जिसमें उनके सीन को लेकर काफी विरोध किया गया था। इसी का जवाब एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट के द्वारा दिया था।

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना और बीवी आकांक्षा चमोला का हो रहा तलाक

आपको बता दें, बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा चमोला इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का सीजन 2 का हिस्सा हैं। उन्होंने शो में आते ही 10 साल से चल रही शादी के टूटने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, गौरव और उनके बीच कपल वाली फीलिंग खत्म हो चुकी है। जिसके कारण वो एक साल से अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों के अलग होने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन कुछ लोग इसे बच्चे ना होने से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि गौरव ने खुलासा किया था कि,  उनकी बीवी  बच्चे नहीं चाहती हैं बल्कि वो बच्चे चाहते हैं।

 

 

Exit mobile version