---Advertisement---

Kangana Ranaut को थप्पड़ क्यों मारना चाहती है ये पाक एक्ट्रेस? जानें किस बात से हैं खफा?

Kangana Ranaut अक्सर पाकिस्तानी सरकार और आर्मी पर सवाल उठातीं नज़र आती हैं। अभिनेत्री का यही अंदाज़ अब पाकिस्तानी अभिनेत्री Nausheen Shah को पसंद नहीं आ रहा है जिन्हों बॉलीवुड क्वीन को थप्पड़ मारने की बात कही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 8, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड उन अभिनेत्रियों में से हैं जो पर्दे पर अलग हटके भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ‘क्वीन’, ‘फ़ैशन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं और बॉलीवुड से लेकर देश के हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। कंगना का यही अंदाज़ पाकिस्तानी अभिनेत्री नौशीन शाह को पसंद नहीं आ रहा है जिन्होंने अब अभिनेत्री को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। 

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारना चाहती हैं ये पाकिस्तानी अभिनेत्री 

नौशीन शाह पाकिस्तान का जाना माना चेहरा हैं जो हाल ही में पाकिस्तान के पॉपुलर यूट्यूबर मोमिन साकिब के चैट शो ‘हद कर दी’ में नज़र आईं हैं। इसी दौरान उन्होंने Kangana Ranaut को लेकर एक बड़ी बात कही है। दरअसल चैट शो के दौरान नौशीन शाह से जब मोमिन साकिब ने पूछा कि “आप किस बॉलीवुड सिलेब्रिटी से मिलना पसंद करेंगी?” इस पर नौशीन ने जवाब दिया कि “मैं Kangana Ranaut से मिलना चाहती हैं और उन्हें थप्पड़ लगाना चाहती हैं।” 

इस पर मोमिन ने उनसे इसकी वजह जाननी चाही, तो नौशीन ने कहा कि “जिस तरह से वो मेरे देश पाकिस्तान के बारे में बकवास करती हैं, जिस तरह वो हमारी आर्मी के बारे में बात करती हैं। मैं उनकी हिम्मत को सलाम करती हूं। अनको किसी चीज़ की नॉलेज नहीं है लेकिन फिर भी वह बात किसी और के देश के बारे में बात करती हैं।”

नौशीन शाह ने कंगना को दी सलाह

Kangana Ranaut को सलाह देते हुए नौशीन ने कहा कि “तुम अपने देश पर ध्यान दो, अपने अभिनय पर ध्यान दो, अपने निर्देशन पर ध्यान दो, अपने विवादों पर ध्यान दो और अपने पूर्व बॉयफ़्रेंड पर ध्यान दो। तुम्हें कैसे पता कि पाकिस्तान में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता? तुम्हें पाकिस्तानी आर्मी के बारे में कैसे पता है? तुम्हें हमारी एंजेंसियों के बारे में क्या पता है? ये तो हमें भी नहीं पता, क्योंकि हमारे देश की एजेंसियां और आर्मी ये बातें हमें भी नहीं बताती हैं।”

आपको बता दें कि Kangana Ranaut कई बार पाकिस्तान के मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देती नज़र आईं हैं। अभिनेत्री पाकिस्तान की सरकार और आर्मी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर चुकी हैं। वहीं उनकी फ़िल्मों की बात करें, तो अभिनेत्री अब जल्द ही साउथ की फ़िल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नज़र आएंगी जो गणेश चतुर्थी के मौक़े पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ भी इसी साल 24 नवंबर को रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026