Kapil Sharma: रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना के बीच क्या लॉरेंस विश्नोई गैंग से कॉमेडी किंग ने लिया पंगा, सरेआम उड़ाया मजाक

Kapil Sharma: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बीच कपिल शर्मा ने क्या लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं वीडियो में उन्होंने क्या कहा जिसे देखकर लोग हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

Kapil Sharma

Photo Credit- Google Kapil Sharma

Kapil Sharma: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना हुई है जो फिलहाल चर्चा में है लेकिन इससे पहले कपिल शर्मा को भी गैंगस्टर की तरफ से धमकी दी गई थी। वहीं इस सब के बीच लॉरेंस बिश्नोई पर क्या इशारों इशारों में कपिल शर्मा ने कटाक्ष किया है। दरअसल नेटफ्लिक्स इवेंट में शिरकत करने वाले कॉमेडियन द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लोगों को हंस-हंसकर बेहाल कर रहा है।

नेटफ्लिक्स इवेंट में मस्ती कर रहे कपिल शर्मा हुए वायरल

वीडियो की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा यह कहते हुए नजर आते हैं कि “मुझे आपसे एक बात पूछनी थी आपकी मेरे पर नजर कब से थी।” दरअसल इस दौरान नेटफ्लिक्स इंडिया के सीईओ मोनिका शेरगिल के साथ बात करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में मोनिका कहती है, “हमारी नजर इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से है आप पर है कपिल उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर ना हो।” ऐसे में कपिल शर्मा ने उसका जवाब जो दिया हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kapil Sharma ने क्या लॉरेंस विश्नोई पर साधा निशाना

वहीं कपिल शर्मा इसका जवाब देते हुए कहते हैं, “एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल।” इतना सुनते हैं कॉमेडियन के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ऐसे में द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के होस्ट यह कहते हुए नजर आते हैं कि इस लाइन को काट देना, क्या हमेशा मोबाइल ऑन किए रहते हो। वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे है।

लॉरेंस विश्नोई गैंग का कपिल शर्मा से कनेक्शन

कपिल शर्मा का यह बयान ऐसे समय में चर्चा में है जब हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना हुई है। वहीं इसे लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली। इससे पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों से जोड़ा गया था।

Exit mobile version