---Advertisement---

Karachi To Noida: विवादों के बीच इस खास मौके पर रिलीज होगी सीमा हैदर की फिल्म, जानिए कब दिखेगी पोस्टर की झलक

Karachi To Noida: अमित जानी के निर्देशन में बन रही फिल्म जो सचिन मीणा और सीमा हैदर की लव स्टोरी पर बनाई जा रही है उसे लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट ही नहीं पोस्टर जारी करने की तारीख बताई जा रही है। वहीं लगातार हो रहे विरोधों के बीच रिलीज तारीख की घोषणा कर चर्चा में आ गए हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या जल्द रिलीज होने वाली पोस्टर को लोग पसंद करेंगे। वहीं इस फिल्म में फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 5:15 अपराह्न

Karachi To Noida
Follow Us
---Advertisement---

Karachi To Noida: गैर कानूनी तरीके से भारत में एंट्री लेने वाली सीमा हैदर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। उन्हें लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह भारत की जासूसी करने के लिए आई है। वहीं सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर भी फिल्म भी बनाई जा रही है जिसका नाम ‘कराची टू नोएडा‘ है। वहीं अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और खबर सामने आ रही है जो आपके लिए काफी खास है। दरअसल लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म से पोस्टर जारी होने के लिए तैयार है। जहां एक तरफ इस लव स्टोरी को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म का लगातार विरोध भी किया जा रहा है। हालांकि इस सबके बीच फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है।

पोस्टर को देखने के लिए लोग हैं एक्साइएक्साइटेड

सचिन और मीना लगातार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कुछ लोग दोनों की लव स्टोरी पर तो सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि सीमा का साथ सचिन खुद भी दे रहे हैं। अभी फिलहाल इस मामले में लगातार जांच जारी है। वहीं फिल्म मेकर अमित जानी का कहना है कि इस लव स्टोरी को देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो फिल्म का पोस्टर सोमवार यानी 28 अगस्त को जारी किया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी कराची टू नोएडा

बीते दिनों सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की बात अमित जानी ने की थी और उसके बाद उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही है। पाकिस्तान से भारत आई हुई इस महिला को लेकर फिल्म बनाना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं यह मामला फिलहाल जोरों पर है लेकिन इस बीच अमित जानी ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो सचिन और मीना की लव स्टोरी पर बनी फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म को झेलनी पड़ रही है लगातार विरोध

वहीं राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस पार्टी इस फिल्म को लेकर लगातार विरोध कर रही है। फिल्ममेकर अमित जानी को लगातार धमकियां भी मिल रही है और यह भी कहा जा रहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में अमित जानी मुंबई हाई कोर्ट में रुख भी कर चुके हैं और एमएनसी के खिलाफ याचिका दायर की है। वहीं इस बारे में निर्देशक ने कहा है कि “राज ठाकरे को खुद आकर मुझसे बात करनी चाहिए जिसके बाद उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। फिल्म उसे नजरिये पर नहीं है जो पार्टी देख रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026