Karan Aujla: पंजाबी सिंगर को लेकर फैंस की किस कदर दीवानगी है यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कोलकाता कंसर्ट का बताया जा रहा है और लखनऊ के कॉन्सर्ट को कैंसिल करने के बाद उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। जहां करण औजला ने मुंबई में हुए सुरक्षा में चूक के बाद कंसर्ट को कैंसिल करने का फैसला लिया। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर कोलकाता एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स शाहरुख खान की केकेआर टीम को ट्रोल कर रही है।
केकेआर की टीम को लेकर चीयर्स करते दिखे Karan Aujla
कोलकाता पहुंचे करण औजला के कॉन्सर्ट से केकेआर की टीम नजर आ रही है जो आईपीएल 2026 के बीच लुत्फ उठा रही है जहां रिंकू सिंह, मनीष पांडे, नवदीप सैनी और सौरभ दुबे जैसे क्रिकेटर्स को देखा गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करण औजला स्टेज से चियर्स करते हुए नजर आते हैं। अपने फैंस से खास एनर्जी में मुलाकात करते हैं वह निश्चित तौर पर लोगों को दीवाना बना रहा है। वहीं इस सबके बीच वह कहते हैं कि “मैंने सुना है कि कोलकाता की टीम भी आई हुई है।”
करण औजला कॉन्सर्ट में केकेआर को देख भड़के फैंस
करण औजला के कॉन्सर्ट में केकेआर की टीम को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जल भून उठे हैं। जहां एक यूजर ने कहा इनसे मैच तो खेली नहीं जाती और यह करण की कंसर्ट में आ रहे हैं तो। यूजर ने लिखा यह मस्ती मैच खेलते समय दिखाओ बार-बार हार रहे हो। बाकी लोग भी शाहरुख खान की केकेआर टीम को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्रदर्शन से कुछ लोग खफा हैं।
करण औजला के लुधियाना और लखनऊ कंसर्ट को कैंसिल करने की क्या है वजह
वहीं दूसरी तरफ करण औजला के लुधियाना और लखनऊ कंसर्ट को कैंसिल करने की वजह से भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मुंबई में हुए फैंस के बवाल के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। सूत्रों ने कहा अभी तक, हम यही जानते हैं कि मुंबई की घटना के बाद, औजला और उनकी टीम दूसरे शहरों में कॉन्सर्ट तभी करना चाहते थे जब सब कुछ ठीक हो। इसलिए, इसका कारण लॉजिस्टिक्स बताया गया है। प्राइसिंग और बाकी सब कुछ पक्का नहीं है। बता दे कि कोलकाता के बाद जयपुर में करण औजला का कॉन्सर्ट है।
