Shah Rukh Khan: धुरंधर 2 की सक्सेस को फैंस एंजॉय कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान सलमान खान और आमिर खान की चुप्पी पर लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इस सब के बीच रेडिट यूज़र ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। क्या रणवीर सिंह और बाकी स्टार्स से किंग खान के फैंस जलते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। ऐसे समय में जब एक तरफ शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह की फोटो वायरल हो रही है। ऐसे में किंग खान का फैंस बचाव कर रहे हैं और लोगों का मानना है कि धुरंधर 2 स्टार के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी खूबसूरत है।
रेडिट यूजर ने Shah Rukh Khan को लेकर क्या कहा
रेडिट ने एक पोस्ट में लिखा कि “शाहरुख के फैंस हर स्टार की सफलता से क्यों जलते हैं जैसा स्टार वैसे फैंस।” इसके साथ ही कहा गया मैंने यह देखा है कि शाहरुख के फैंस को हर किसी की सफलता से दिक्कत होती है। पहले उन्हें आमिर और सलमान खान से दिक्कत थी फिर वह प्रभास पर आ गए उसके बाद ग़दर 2 फिर स्त्री 2 और अब धुरंधर 2। उनके हिसाब से सिर्फ उनका स्टारडम है और सारे रिकॉर्ड उनके नाम होने चाहिए लेकिन यह सच नहीं है। उनके अनुसार बाकी सभी के कलेक्शन फेक है। फिल्मेंअच्छी नहीं है और कॉर्पोरेट बुकिंग का प्रोपेगंडा वगैरा है।
कहां से वायरल हुई शाहरुख खान और रणवीर सिंह की फोटो
इसके साथ ही शाहरुख खान से बेहतर सलमान खान और आमिर खान को बताया प्लीज पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं। गौरतलब है कि रेडिट पोस्ट एक बार फिर चर्चा में है जब शाहरुख खान और रणवीर सिंह को साथ में पोज देते हुए देखा गया था। रिपोर्ट की माने तो बिज़नेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिश्का की मुंबई में बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आईं। यहां शाहरुख और रणवीर की एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो गई जहां उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही है और वे हैप्पी पोज देते हैं।
दरअसल आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 पर शाहरुख खान की चुप्पी लोगों को खल रही है और इसी वजह से विवाद की शुरुआत हुई।
