---Advertisement---

Salman Khan के फोन की ताक में क्यों हैं Karan Johar! इस शख्स को मैसेज करने की बताई ख्वाहिश

Karan Johar: अनन्या पांडे के सामने करण जौहर ने सलमान खान को लेकर ये क्या कह दिया कि हंगामा मच गया है। जी हां ला, फैंस इस खबर को जानकर काफी उत्साहित है। फिल्ममेकर का कहना है कि अगर उन्हें सलमान खान का फोन मिलता है तो वह शाहरुख खान को सबसे पहले मैसेज करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 2:47 अपराह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया। जी हां, इवेंट एक्सप्रेस अड्डा में अनन्या पांडे के सामने करण जौहर ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो फिलहाल चर्चा में है। फिल्ममेकर सलमान के फोन की तलाश में है और उन्होंने बताया कि ऐसा होने पर वह सबसे पहले किसे मैसेज करेंगे।फैंस इस बात को जानने के बाद काफी हैरान है और यह वाक्या सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल अनन्या पांडे करण जौहर से यह पूछती है कि अगर उन्हें बॉलिवुड स्टार्स के फोन मिल जाते हैं तो वह उनके साथ क्या करना चाहेंगे।इस सवाल का करण जौहर मजेदार जवाब देते हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

करण ने ली अनन्या पांडे की चुटकी

करण जोहर का कहना है कि अगर उनके पास अक्षय कुमार का फोन मिलता है तो वह मेकर्स को मैसेज करेंगे और पूछेंगे कि आखिर उनकी फिल्म ओएमजी 2 अब तक कितनी कमाई की है। वहीं फिल्ममेकर का कहना है कि अगर उन्हें सनी देओल का फोन मिलता है तो वह हर स्टार्स को यह मैसेज करेंगे कि देखा ग़दर 2 ने कितनी कमाई कर ली। करण अनन्या पांडे को लेकर जो कहते दिखे उसके बाद एक्ट्रेस खुद शरमा गई। उन्होंने कहा अगर मुझे आलिया भट्ट का फोन मिलता है तो मैं अनन्या पांडे को मैसेज करूंगा और यह पूछूंगा कि तुम्हारी लव लाइफ कैसी चल रही है।

सलमान का फोन मिलने पर करेंगे करण जौहर ये काम

वहीं इस सब के बाद जब अनन्या पांडे ने यह पूछा कि अगर आपको सलमान खान का फोन मिल जाता तो आप क्या करेंगे। इस पर फिल्ममेकर ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे सलमान का फोन मिलता है तो मैं शाहरुख खान को मैसेज करूंगा और कहूंगा कि यहां हम दोनों ही हैं। इस जवाब को सुनने के बाद अनन्या भी हैरान रह जाती है वहीं यह जवाब देने में करण भी थोड़ा समय लगाते हैं।

क्या सलमान खान के साथ एक बार फिर नजर आ सकते हैं करण जौहर

अगर करण जौहर की बात कर तो वह हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय पहले यह भी खबर सामने आई थी कि वह बहुत जल्द सलमान खान के साथ कोलैबोरेट करने के लिए तैयार है और दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में नजर आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026