---Advertisement---

क्या टूट गई बिग बॉस की एक और जोड़ी? क्यों पावर कपल Karan Kundrra-Tejasswi Prakash ने अलग किए अपने रास्ते

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की ब्रेकअप की खबरों ने एक बार फिर फैंस का तोड़ा दिल, आखिर क्यों तीन साल बाद अलग हो गए पावर कपल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 12:19 अपराह्न | Updated: जून 26, 2024 2:26 अपराह्न

Karan Kundrra Tejasswi Prakash
Follow Us
---Advertisement---

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: बिग बॉस 15 में नजर आने वाली तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस शो के बाद पावर कपल बन गए। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार किया लेकिन पिछले लंबे समय से उनकी ब्रेकअप लगातार चर्चा में है। अफवाहें ऐसी है अब यह जोड़ी टूट गई है और दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। जी हां, 3 साल तक एक दूसरे के साथ रहने वाली यह जोड़ी अब अपने रास्ते अलग कर चुके हैं और इस बात की जानकारी उनके एक करीबी सूत्र ने दी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों आ रही है इस तरह की अफवाहें।

1 महीने से अलग हो चुके हैं Karan Kundrra Tejasswi Prakash

यह अफवाहें है कि करीबी सूत्र इस बात की जानकारी दी है कि पावर कपल अब एक साथ नहीं हैं और उन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ये दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं उनके ब्रेकअप को लगभग 1 महीने का समय हो चुका है। लेकिन कपल लोगों को फिलहाल यह नहीं बताना चाहते हैं क्योंकि फैंस उन्हें अपना पावर कपल मानते हैं इसलिए उन्हें पब्लिकली स्पॉट किया जाता है लेकिन वे दोनों अब अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। करीबी सूत्र के अनुसार उनका ब्रेकअप हो गया है।

क्या ये है ब्रेकअप की वजह

अगर ब्रेकअप की वजह की बात करें तो करीबी सूत्र ने यह भी कहा है कि उनके बीच पिछले लंबे समय से कई मुद्दों पर लड़ाइयां हो रही है जिस वजह से उनकी अंडरस्टैंडिंग और रिलेशनशिप पर काफी प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि कपल अब साथ नहीं है और उन्होंने आपसी समझ से एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया।

चर्चा में रहे करण तेजस्वी

रिश्ते टूटने की चल रही अफवाहें पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रही थी। 8 साल छोटी तेजस्वी को डेट करने की वजह से करण कुंद्रा काफी चर्चा में रहे और कपल को कई बार ट्रोल किया गया है। वहीं एक बार फिर जब ब्रेकअप की खबरें आई तो लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखे तो कुछ लोगों का कहना है कि बिग बॉस की जोड़ी टिकती ही कहां है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026