---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14 विनर Karan Veer Mehra ने इन कंटेस्टेंट को कहा स्ट्रांग, क्या इस वजह से नहीं आएंगे Bigg Boss 18 में नजर

Karan Veer Mehra: करणवीर मेहरा शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं लेकिन क्या बिग बॉस 18 में वह अपना जलवा दिखाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से चर्चा में आए खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2024 10:48 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 1, 2024 12:46 अपराह्न

Karanveer Mehra
Follow Us
---Advertisement---

Karan Veer Mehra: लो जी आखिरकार मिल गया  खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का विनर जिसका लोगों को था बेसब्री से इंतजार। करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के नाम पर पिछले लंबे समय से लगातार गहमागहमी थी। कहा जा रहा था कि इस शो को वह जीत चुके हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि होनी बाकी थी। वहीं अब करणवीर शो को जीत कर अपने नाम विनिंग टाइटल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें 20 लाख रुपए की ईनाम राशि और एक हुंडई की कार प्राइज के तौर पर मिला है। फाइनल में उनका मुकाबला कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी के साथ था। जहां गश्मीर तीसरे नंबर पर शो से बाहर हुए तो आखिरकार रोहित शेट्टी ने करणवीर ने विनर बताया।

Khatron Ke Khiladi 14 विनर Karan Veer Mehra ने इन कंटेस्टेंट को बताया मजबूत

शो जीतने के बाद कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके मुताबिक कहा जा रहा है कि करणवीर ने कहा है कि गश्मीर महाजनी और असिम रियाज दोनों में विनिंग क्वालिटी था लेकिन आसिम रियाज की किस्मत शायद खराब थी और मेरी अच्छी इसलिए मैं इसे जीत सका। मेरे मुताबिक सिर्फ ये दो नहीं वहां बैठे हर कंटेस्टेंट में जीत का जज्बा था और यह सीजन इसलिए भी खास था क्योंकि हर कोई वहां जीतने गया था।

क्या Bigg Boss 18 में करेंगे शिरकत Khatron Ke Khiladi 14 विनर Karan Veer Mehra

बिग बॉस 18 में पार्टिसिपेट करने को लेकर करणवीर ने कहा है कि फिलहाल इस बारे में सोचा नहीं है। उन्हें हर बार शो में आने का ऑफर मिलता है लेकिन वह डर से ज्यादा फीस मांग लेते हैं जिस वजह से वह शो में नहीं जा पाते हैं। हालांकि उन्होंने यह सिर्फ मजाक में कहा। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें फोन चलाने की काफी लत है और वह फैमिली से फोन के जरिए कनेक्ट हो पाते हैं इसलिए बिना फोन के घर में रहना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए वह इस बारे में सोच नहीं रहे हैं लेकिन अभी देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह बिग बॉस 18 में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026