---Advertisement---

Kareena Kapoor: वेलवेट कुर्ते में पति और बच्चों संग न्यू ईयर मनाती दिखीं ‘बेबो’, क्यूट पोज ने जीता सबका दिल

Kareena Kapoor: करीना कपूर फिलहाल वेकेशन मोड पर है और वह फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रही हैं। वहीं नए साल के स्वागत से पहले उन्होंने अपनी एक खास झलक फैंस को दिखाई जो वाकई किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। तस्वीर में वह अपने पति और बच्चों के साथ पोज देती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मोड पर है। जी हां, दरअसल वह पति सैफ अली खान और बच्चे तैमूर और जेह के साथ स्विट्जरलैंड पहुंची और अब उन्होंने न्यू ईयर की से पहले की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में वह 2024 का स्वागत करती हुई नजर आई। खास अंदाज में पटौदी खानदान की बहू और बेटे इस खास दिन को एंजॉय करते हुए नजर आए जिसमें उनकी रॉयल्टी साफ झलक रही है। सोशल मीडिया पर फिलहाल करीना कपूर का यह वेकेशन तस्वीर चर्चा में है और फैंस के दिलों को लूटने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में।

कैंडिड फोटो है देखने लायक

जहां तक पहली तस्वीर की बात करें तो करीना कपूर मिरर सेल्फी ले रही है जिसमें सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। कपल फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है। इस तस्वीर में सैफ अपने टेक्सरों को ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं तो पीछे से बेबो सेल्फी ले रही है। दूसरी फोटो में सैफ करीना के साथ उनके बेटे तैमूर और जेह भी है जो खुद तैयार हो रहे हैं और बेबो कैंडिड फोटो ले रही है। कहने में दो राय नहीं है की फैमिली गोल देने में यह कपल कामयाब हुए हैं और तस्वीर में जेह और तैमूर की क्यूटनेस देखने लायक है और लोगों के दिलों को जीत रही है।

खास लुक ने बटोर ली लाइमलाइट

जहां तक बेबो की बात कर तो वह ओलिव ग्रीन वेलवेट कुर्ते में विंटर वाइब्स देती हुई दिखाई दी तो उनके इस इंडो वेस्टर्न लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। दूसरी तरफ सैफ अली खान व्हाइट टैक्सीनो में वाकई काफी डैशिंग नजर आ रहे थे। हमेशा की तरह जेह और तैमूर की क्यूटनेस ने दिल जीत लिया और वे विंटर वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं। पटौदी खानदान के लाडलो ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है। तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे वहीं करीना कपूर के पास भी अपकमिंग कई प्रोजेक्ट्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026