---Advertisement---

Kareena Kapoor: दिवाली पर पति और बच्चों के साथ होली मनाती दिखीं करीना कपूर, फैंस फोटोंज पर ले रहे मजे

एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस दिवाली के टाइम पर घर में रंगोली बनाने के लिए बैठी थीं मगर इसके बाद जो कुछ हुआ वो अब यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर रहा है. इस फोटोज के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 11, 2023 6:29 अपराह्न | Updated: नवम्बर 12, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: त्योहार कोई भी हो सिलेब्स उसे कुछ यूं सेलिब्रेट करते हैं कि खबरों में आ जाते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ भी कुछ ऐसा ही करती दिख रही हैं. इसमें उनका साथ पति सैफ अली खान भी देते हुए दिख रहे हैं. हाल ही में शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस दिवाली के टाइम पर घर में रंगोली बनाने के लिए बैठी थीं मगर इसके बाद जो कुछ हुआ वो अब यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर रहा है. इस फोटोज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही इस पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं.

दिवाली पर रंगों के साथ की मस्ती

दरअसल कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जोकि अब तेजी से हर जगह वायरल हो रही हैं. इसमें अदाकारा अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ रंगोली बनाने की कोशिश करती हैं मगर अगले ही पल पूरा दीवाली का माहौल होली जैसा हो जाता है. दोनों ही बच्चे के रंगों के साथ अपनी ही मस्ती शुरू कर देते हैं, फोटोज में भी करीना अपना माथा पकड़े हुए दिख रही हैं वहीं सेफ भी चौंकते हुए पोज दे रहे हैं. इस बीच अगली फोटों में दोनों बच्चे रंग में लतपत नजर आ रहे हैं।

यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन

बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए क्यूट कैप्शन भी लिखा है, जहां उन्होनें लिखा कि जब परिवार रंगोली बनाने का मन बनाए..रंगोली या होली, पता नहीं मगर मस्ती जरूर होनी चाहिए. वहीं इस फोटों पर अब जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स अपनी जिंदगी से रिलेट करते हुए किस्से बता रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स भर-भरकर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं.

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस करीना कपूर के वर्क फ्रंट को देखें तो आने वाले दिनों में आदाकारा रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखने वाली हैं, इसका फर्स्ट लुक भी उन्होने कुछ वक्त पहले शेयर किया था. वहीं खबरों की मानें तो वो इन दिनों कई दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी चल रही हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026