Kareena Kapoor: पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक बार फिर पुलिसगिरी दिखाने के लिए सिनेमाघर में पूरी तरह से बॉलीवुड की बेबो तैयार है। जी हां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर की जो अक्सर अपने स्टाइल से लेकर फैशन सेंस को लेकर चर्चा में होती है। वहीं इस सब के बीच दायरा के प्रमोशन के दौरान वह पिंक हैंड पेंटेड साड़ी में नजर आई जिसे देखकर लोग दीवाने हो गए। जाहिर तौर पर पू बनी पार्वती का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सब के बीच उनकी साड़ी की चर्चा हर जगह पर है लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी कीमत कितनी है।
Kareena Kapoor की साड़ी की क्या है खासियत
करीना कपूर की साड़ी लुक की बात करें तो इसे शेयर करते हुए रिया कपूर ने इसकी खासियत के बारे में लोगों को जानकारी दी। जहां उन्होंने बताया कि करीना कपूर अपनी साड़ी और बालों में हैंड पेंटेड गेंदे के फूलों की तरह ही खूबसूरत लग रही है। इससे इतना तो साफ है कि गेंदे के फूल को उनकी साड़ी पर हाथों से पेंट किया गया है जो वाकई काफी खूबसूरत लग रहा है। वहीं इस सबके बीच यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
कितने में मिल सकती है करीना कपूर की साड़ी
दायरा एक्ट्रेस की यह पिंक फ्लोरल साड़ी वाकई काफी खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है जिसे उन्होंने बालों में गजरे और बिंदी के साथ स्टाइल किया है। अगर आपको भी करीना कपूर की तरह खुद को स्टाइल करना है तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह साड़ी उपलब्ध है जो आप आसानी से 7500 में खरीद सकती है। हैंड यह या साड़ी आपके बिना ब्लाउज के मिलेगा जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।
कब रिलीज हो रही दायरा
कहने में कोई शक नहीं है कि एक्ट्रेस अपने स्टाइल से हर बार चर्चा में होती है और उनकी आने वाली फिल्म को लेकर लोग एक्साइटेड हैं जहां दायरा पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 18 सितंबर को रिलीज हो रही है जिसकी निर्देशक मेघना गुलजार है।
