Udta Teer Box Office Collection Day 13: सारा अली खान-आयुष्मान खुराना का दिवाली पर चला जादू, जानें टोटल कलेक्शन?

Udta Teer Box Office Collection Day 13: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' स्लो कलेक्शन के साथ आगे बढ़ते हुए अपना बजट निकालने में कामयाब रही है। यहां जाने फिल्म की टोटल कमाई कितनी है?

Udta Teer Box Office Collection Day 13

Picture Credit: Google

Udta Teer Box Office Collection Day 13:  सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की बॉलीवुड फिल्म ‘उड़ता तीर’ स्लो कलेक्शन के साथ बजट निकालने में कामयाब हो गई है। जिसके कारण मेकर्स ने राहत की सांस ली है। बीते दिन फिल्म ने गिरती कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाया। अगर दिवाली पर फैमिली संग कोई कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो ये स्पाई मूवी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।  लेकिन टिकट खरीदने से पहले जानें फिल्म ने टोटल कलेक्शन कितना किया है?

Udta Teer Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

‘उड़ता तीर’ फिल्म ने बीते दिन 1.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये कमाई 4912 शोज से हुई है।भारत में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म टोटल कलेक्शन 55.06 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 12 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, उड़ता तीर का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 67.06 रुपए हो चुका है। इसका बजट 65 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म का क्यों गिरा कलेक्शन?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कहानी एक पाकिस्तानी की है , जो याददाश्यत जाने के बाद कट्टर हिन्दुस्तानी बन जाता है।  इस मूवी का कॉन्सेप्ट स्पाई कॉमेडी का है। फिल्म के गिरते  कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और  रजनीकांत की ‘जेलर 2’ है। क्योंकि इन दो सुपरहिट फिल्मों के कारण उड़ता तीर को कम स्क्रीन शोज और स्क्रीन मिले हैं। वहीं, इसके रिव्यू भी नेगेटिव थे। जिसका असर इसके कलेक्शन पर पड़ा है

Exit mobile version