Tabu: 55 की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल है नागार्जुन की King 100 एक्ट्रेस, क्या आप जानते हैं राज

Tabu: अपनी फिटनेस से 55 की उम्र में भी कहर बरपाने वाली एक्ट्रेस आखिर कैसे हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब होती है। आईए जानते हैं क्या बताया गया है जो आप भी आजमा सकते हैं।

Tabu

Photo Credit- Google Tabu

Tabu: बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइन है जिनकी खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में दृश्यम एक्ट्रेस तब्बू का नाम भी शामिल है जो 4 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें देखकर शायद ही कोई कह सकता है कि वह 55 की है लेकिन यह उनकी फिटनेस जर्नी ही है कि वह आज मिसाल बनी है। क्या आपको पता है कि वह अपनी लाइफ स्टाइल में किन चीजों को शामिल करती है। कैसे वह फिट रहती है आप भी अपने लाइफस्टाइल में इन फिटनेस टिप्स को ट्राई कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल में क्या फॉलो करती है Tabu

55 की तब्बू की फिटनेस सीक्रेट की अगर बात करें तो रिपोर्ट में बताया जाता है कि वह अपने लाइफस्टाइल में रोजाना कम से कम 1 घंटे का योग और प्राणायाम करती है जिसकी वजह से उनकी फ्लैक्सिबिलिटी तारीफ के लायक है। इससे मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

कैसे डाइट को लेकर सचेत रहती है तब्बू

बताया जाता है कि एक्ट्रेस अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट है लेकिन इस दौरान वह कोई भी क्रैश डाइट में भरोसा नहीं रखती है। सिर्फ पोर्शन कंट्रोल में यकीन करती है। घर का बना हुआ सिंपल खाना उन्हें पसंद है। सुबह की शुरुआत चाय के साथ करती है। डाइट में फल सब्जियां और दालें शामिल करती है।

वर्कआउट रूटीन में क्या करती हैं तब्बू

रिपोर्ट की माने तो 55 की उम्र में फिट रहने के लिए एक्ट्रेस योग के अलावा कार्डियो और एरोबिक्स करती है ताकि वह खुद को हेल्दी रख सके। हालांकि वह इस बात का भी ध्यान रखती है कि वर्कआउट में भारी वजन उठाने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर असर न पड़े। बैलेंस और स्टेमिना बढ़ाने पर ध्यान देती हैं।

खुद को हाइड्रेटेड रखती है एक्ट्रेस

अगर उनकी फिटनेस और खूबसूरती की बात करें तो निश्चित तौर पर डाइट के अलावा हाइड्रेशन का अहम रोल है। वह दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीती है और इस बात का खास ध्यान रखती है कि उनका शरीर डिहाइड्रेटेड ना हो जिसकी वजह से शरीर के सभी टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। उनकी स्किन पर ग्लो का भी राज है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ तब्बू नजर आई थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्म नागार्जुन के साथ अनटाइटल्ड किंग 100 है।

 

 

Exit mobile version