कृति सेनन संग ‘क्रू’ करने वाली Kareena Kapoor ने क्या आउटफिट विवाद पर नहीं दिया साथ, ‘दायरा’ एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया ने किया हैरान

Kareena Kapoor: कृति सेनन की कंट्रोवर्सी को लेकर एक्ट्रेस से सवाल किया गया लेकिन इस पर उन्होंने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं क्यों एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है।

Kareena Kapoor

Photo Credit- Google Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए कृति सेनन ने रिविलिंग एथेनिक ड्रेस पहन कर सनसनी मचा दी और उन पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया जाने लगा। हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जो चाहे पहन सकती हैं। इस सबके बीच जब कंट्रोवर्सी पर करीना कपूर से सवाल किया गया तब उन्होंने जिस तरह से रिएक्ट किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल कृति सेनन के साथ वह क्रू फिल्म में साथ नजर आ चुकी है लेकिन जब उनसे इस कंट्रोवर्सी से जुड़ा सवाल किया गया तब उन्होंने जिस तरह रिएक्ट किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

कृति सेनन कंट्रोवर्सी पर करीना कपूर ने इस तरह किया रिएक्ट

दायरा ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना कपूर से पूछा जाता है कि आजकल एक्ट्रेस के कपड़े पहनने से लेकर उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी सवाल हो रहे हैं। हाल के टाइम की बात करें तो क्या दायरे होने चाहिए जिस तरीके से सवाल उठे हैं आपने अपना दायरा कैसे सेट किया है। इस पर करीना कपूर कहती है कि मुझे नहीं पता मैं सवाल ही नहीं समझ सकी। ऐसे में सवाल को करीना कपूर ने इग्नोर किया और इसका जवाब उनकी डायरेक्टर मेघना गुलजार ने दिया।

मेघना गुलजार ने Kareena Kapoor का इस तरह दिया साथ

इस दौरान मेघना गुलजार ने कहा कि यह सवाल कैरेक्टर पर डिपेंड करता है उस। फिल्म में एक मेल का या फीमेल का क्या कैरेक्टर है उस हिसाब से उनको ड्रेस किया जाता है। यह पूरी तरह से कैरेक्टर पर डिपेंड करता है। यह किसी एक्ट्रेस से सवाल करना गलत है। वहीँ इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि करीना कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उससे क्या पूछा जा रहा है वह जवाब नहीं देगी। एक यूजर ने लिखा उसने जिस तरह से इग्नोर किया वह काफी मजेदार था करीना की आंखें सब कुछ बता रही थी। एक ने लिखा बकवास सवाल तो एक ने लिखा वह ऐसे सवालों का जवाब कभी नहीं देती है।

बता दे कि पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ करीना कपूर की फिल्म दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version