Bigg Boss 20 : टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 काफी मजेदार होता जा रहा है। इस बार वीकेंड के वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने अरिश्फा खान के घर में मौजूद रियल दोस्तों का असली सच दिखाया है। उन्होंने सबके सामने खुलासा किया है कि, कैसे अरिश्फा खान को धोखा दिया है? वीकेंड के बाद शो काफी मजेदार होने वाला है। क्योंकि अपनों से चेहरे से एक्टर ने नाकाब हटा दिया है।
Bigg Boss 20 वीकेंड वार में सलमान खान ने अरिश्फा खान के दोस्तों की खोली पोल
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने अरिश्फा खान के दोस्तों का असली चेहरा बेनकाब किया है और उनकी नकली दोस्ती की जमकर क्लास लगाई। नेशनल टीवी पर पोल खुलने से सभी के चेहरों का रंगल उड़ गया। सलमान खान ने उदिति सिंह और अमन गांधी के द्वारा अरिश्फा को दिए गए धोखे का राज खोला है। उन्होंने बताया कैसे टास्क के दौरान कैसे घर में मौजूद उनके दोस्तों ने मौका मिलते ही सबसे पहले अरिश्फा की लाइफलाइन छीनने के लिए वोट किया।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
सलमान ने इसे पीठ पीछे वार करना बताया। ये जानकर अरिश्फा खान दंग रह गई । उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि, बीबी हाउस में उनके फ्रेंड्स ऐसा करेंगे। इसके साथ ही कनिका मान के द्वारा पहले ही उदिता सिंह और अमन गांधी का असली चेहरा दिखाने की भी तारीफ की है।
बिग बॉस 20 से कौन हो सकता है बाहर?
इस बार बीबी हाउस में कैप्टन आसिफ खान, मनीष गोयल और आम्रपाली दुबे को छोड़कर सभी 11 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि, अमन गांधी को कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर कर दिया गया है। लीक खबरों की मानें तो घर से कोई अन्य सदस्य भी बेघर हो सकता है। इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। शो को ओटीटी पर जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।
