---Advertisement---

Bigg Boss 20 में अरिश्फा खान के साथ हुआ बड़ा धोखा, जानें फिर सलमान खान ने क्या किया?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार बेहद मजेदार होने वाला है। शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें सलमान खान ने अरिश्फा खान के घर में मौजूद दोस्तों की हकीकत को बयां किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 17, 2026 3:52 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20 : टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 काफी मजेदार होता जा रहा है। इस बार वीकेंड के वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने अरिश्फा खान के घर में मौजूद रियल दोस्तों का असली सच दिखाया है। उन्होंने  सबके सामने खुलासा किया है कि, कैसे अरिश्फा खान को धोखा दिया  है?  वीकेंड के बाद शो काफी मजेदार होने वाला है। क्योंकि अपनों से चेहरे से एक्टर ने नाकाब हटा दिया  है।

Bigg Boss 20   वीकेंड वार में सलमान खान ने अरिश्फा खान के दोस्तों की खोली पोल 

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने अरिश्फा खान के दोस्तों का असली चेहरा बेनकाब किया है और उनकी नकली दोस्ती की जमकर क्लास लगाई। नेशनल टीवी पर पोल खुलने से सभी के चेहरों का रंगल उड़ गया। सलमान खान ने उदिति सिंह और अमन गांधी के द्वारा अरिश्फा को दिए गए धोखे का राज खोला है। उन्होंने बताया कैसे टास्क के दौरान कैसे घर में मौजूद उनके दोस्तों ने मौका मिलते ही सबसे पहले अरिश्फा की लाइफलाइन छीनने के लिए वोट किया।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

सलमान ने इसे पीठ पीछे वार करना बताया। ये जानकर अरिश्फा खान दंग रह गई । उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि,  बीबी हाउस में उनके फ्रेंड्स  ऐसा करेंगे। इसके साथ ही कनिका मान के द्वारा पहले ही उदिता सिंह और अमन गांधी का असली चेहरा दिखाने की भी तारीफ की है।

बिग बॉस 20 से कौन हो सकता है बाहर?

इस बार बीबी हाउस में कैप्टन आसिफ खान, मनीष गोयल और आम्रपाली दुबे को छोड़कर सभी 11 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि, अमन गांधी को कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर कर दिया गया है। लीक खबरों की मानें तो घर से कोई अन्य सदस्य भी बेघर हो सकता है। इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। शो को ओटीटी पर जियो हॉटस्टार  और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026