---Advertisement---

Jharkhand News: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 6 वर्षीय बच्चों के लिए मसीहा बने सीएम सोरेन, प्रदान किया 10 लाख का चेक

Jharkhand News: कान की गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। आइए जानते हैं सीएम सोरेन की क्या खास पहल है जो तारीफ के लायक है। देखें पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2026 4:29 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से एक ऐसी पहल की गई है जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान के इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर इलाज उपचार योजना के तहत 10 लाख का चेक प्रदान किया गया। इसकी जानकारी देते हुए चीफ मिनिस्टर झारखंड ऑफिस की तरफ से एक तस्वीर भी शेयर की गई है। यह निश्चित तौर पर सोरेन सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाने के लिए काफी है कि किस तरह से वह लोगों के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखते हैं।

Jharkhand News में जानें कैसे बच्चे के लिए मसीहा बने मुख्यमंत्री

चीफ मिनिस्टर झारखंड की तरफ से कहा गया कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से छह वर्षीय अनूप बेसरा का इलाज वेल्लोर में हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज के लिए 10 लाख का चेक प्रदान किया।”

किस योजना के तहत सीएम सोरेन ने दिया 10 लाख आर्थिक मदद

इसके साथ ही तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरह से सीएम सोरेन बच्चे को 10 लाख का चेक प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान बताया गया कि झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा अनुदान 10 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। कान की बीमारी के इलाज के लिए एक बच्चे की मदद करने के लिए सीएम सोरेन ने जिस तरह की पहल दिखाई है उसकी लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक बच्चा जो कान की बीमारी से जूझ रहा है उसे एक नया जीवनदान देने के लिए झारखंड सरकार की तरफ से जो किया गया वह निश्चित तौर पर सराहनीय है।

राज्य में अलग-अलग लोगों की परेशानियों को सुनने समझने और उन्हें मदद देने के लिए लगातार झारखंड सरकार अडिग है। इसकी जानकारी अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए खुद मुख्यमंत्री लोगों को देते हैं और जनसेवा के लिए तत्पर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026