---Advertisement---

Jharkhand News: ‘बाबा के संघर्ष में मां…’ माता-पिता की सीएम हेमंत सोरेन को खली कमी! किया इमोशनल पोस्ट

Jharkhand News: मां के निधन के बाद सीएम सोरेन ने एक बार फिर अपने दिल की बात शेयर करते हुए दिखे और माता-पिता को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2026 4:57 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: मां के निधन के बाद फिलहाल  सीएम हेमंत सोरेन कर्म-कांड करने के लिए अपने गांव नेमरा में हैं। इस दौरान वहां लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुनने के साथ-साथ अपने माता-पिता के साथ बिताए गए वक्त को भी याद करते हुए नजर आते हैं। निश्चित तौर पर फिलहाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुश्किल समय से गुजर रहे हैं जहां उन्होंने अपनी मां को खो दिया है। इस सबके बीच एक बार फिर अपने गांव की पगडंडियों, खेतों और जल जंगल के बीच अपनी पर्सनल फिलिंग्स शेयर करते हुए आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं।

Jharkhand News में जानें कैसे सीएम सोरेन ने माता पिता के रिश्ते को किया याद

सीएम हेमंत सोरेन ने x प्लेटफार्म पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया जहां उन्होंने लिखा कि “गांव की इन्हीं पगडंडियों, इन्हीं खेतों और जल-जंगल के बीच बाबा ने संघर्ष की शुरुआत की थी। उस कठिन सफर में मां हर कदम पर उनकी हमसफ़र बनकर साथ चलीं।” यह पोस्ट इस बात को बताने के लिए काफी है कि वह अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं जहां नेमरा की पगडंडिया, खेत और जल जंगल उन्हें अपने पिता और माता की याद दिलाती है जिन्होंने संघर्ष के बावजूद एक दूसरे का साथ दिया।

मां को लेकर क्या बोले सीएम

इसके साथ ही सीएम सोरेन ने लिखा, “बाबा ने जब-जब संघर्ष की राह चुनी, मां ने हर मुश्किल में उनका हाथ थामे रखा। बाबा के संघर्ष में मां सिर्फ उनकी साथी नहीं थीं, बल्कि उनकी ताकत, उनका संबल और हर कठिन मोड़ पर उनकी सबसे बड़ी हिम्मत थीं।” अपने माता-पिता के रिश्ते को याद करते हुए जिस तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें शब्दों में पिरोया है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह सच है कि मां के निधन के बाद एक के बाद एक इमोशनल पोस्ट कर सीएम सोरेन चर्चा में हैं। एक बार फिर उन्होंने लोगों को भावुक कर दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026