---Advertisement---

Jharkhand News: 2500 रुपये महीने के साथ फ्री कोचिंग! जानिए हेमंत सोरेन सरकार की ‘एकलव्य प्रशिक्षण योजना’ की खासियत

Jharkhand News: एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत युवाओं की जिंदगी संभल रही है। जानिए कैसे आप भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप भी किसी परीक्षा की तैयारी करने की तैयारी में हैं तो जानिए क्या है आपके लिए खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2026 5:21 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: युवाओं को शिक्षा और अवसर मिले और ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से अलग-अलग योजनाओं के तहत ये मौके दिए जाते हैं। इनमें से एक है एकलव्य प्रशिक्षण योजना जो झारखंड के युवाओं को शिक्षा और अवसर के माध्यम से सक्षम बनाती है। इसके तहत छात्रों को कोचिंग की अवधि तक सहायता के रूप में आर्थिक राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही निशुल्क तैयारी करने के लिए कोचिंग की सुविधा भी दी जाती है। आइए जानते हैं इस योजना का फायदा किसे मिल सकता है। झारखंड न्यूज़ में क्या है इसे लेकर पूरी डिटेल्स।

Jharkhand News में जाने क्या है एकलव्य प्रशिक्षण योजना

अगर बात करें झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना की तो इसके तहत युवाओं को हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। इसके अलावा लाभार्थी छात्र को कोचिंग सत्र की अवधि तक सहायता राशि के तौर पर 2500 हर महीने प्रदान किए जाते हैं जिसका इस्तेमाल वे तैयारी के लिए कर सकते हैं।

क्या है झारखंड सरकार के इस योजना का उद्देश्य

झारखंड उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भी जारी किया जाता है। इसकी शुरुआत 2022 में हुई थी। झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता उपलब्ध कराना है जहां सूचीबद्ध कोचिंग सेंटरों के माध्यम से निशुल्क प्रदान शिक्षा प्रदान की जाती है।

किन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं आप

एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत यूपीएससी, जीपीएससी, बैंक रेलवे और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाता है। वही कोचिंग की अवधि न्यूनतम 6 माह और अधिकतम 2 वर्ष होती है।

एकलव्य प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी शर्त

इसके साथ ही इस योजना का लुत्फ उठाने वाले आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला युवा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई झारखंड के ही किसी स्कूल से की हो। परिवार की सालाना आय आर्थिक आय 8 लाख रुपए से कम हो तो 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026