Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 15: अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3′ बॉक्स ऑफिस पर गिरते कलेक्शन के साथ भी टिकी हुई है। रिलीज के 15वें दिन इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने ऐसा महारिकॉर्ड बनाया, जिसकी उम्मीद काफी कम की जा रही थी। दरअसल, रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके इतिहास रचा हुआ है। इसका असर ‘दृश्यम द कनक्लूजन’ मूवी पर भी पड़ रहा है। इस वीकेंड अगर आप भी इसे देखने की सोच रहे हैं तो, जानें टोटल कमाई कितनी हुई है।
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 15 कितना हुआ?
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज रे 15वें दिन 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4157 शोज से हुई है। भारत में अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म टोटल कमाई 402.77 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, दृश्यम द कन्क्लूजन का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 520.7 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। ये अपने बजट से 4 से 5 गुना का प्रॉफिट कमा चुकी है। हांलकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में कमाई 27.1 फीसदी तक गिरी है। लेकिन इसके बाद भी ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सामने कैसे टिकी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’?
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ के शोज ‘जेलर 2’ के आने से कम हुए हैं। लेकिन फिर भी रजनीकांत की फिल्म को इसने हिन्दी बेल्ट में रोका हुआ है। जिसके कारण जेलर 2 के हिन्दी वजर्न की कमाई साउथ से बहुत ही कम है। भले ही दुनियाभर की स्क्रीन पर रजनीकांत छाए हुए हैं। लेकिन हिन्दी भाषा में अभी भी चौथी फेल विजय सावरकर यानी कि, अजय देवगन का सिक्का चल रहा है। ये मूवी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।







