Farah Khan: बॉलीवुड की फिल्म देने वाली और यूट्यूब पर हमेशा चर्चा बटोरने वाली सेलेब्स की बात करें तो वह फिलहाल विवादों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फराह खान की जिन्हें एक इवेंट के दौरान देखा गया। इस दौरान फूलों से उनका स्वागत हुआ। हालांकि उन्होंने सबके सामने माथे पर तिलक लगाने की बजाय कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं हालांकि फैंस उनके सपोर्ट में भी खड़े हैं लेकिन यह धार्मिक विवाद की वजह से चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर फराह खान ने ऐसा क्या किया जिस पर लोग बातें बना रहे हैं।
Farah Khan ने तिलक को लेकर किस हरकत से किया बवाल
Farah Khan refuses to wear Tika. I don’t understand why ‘they’ are called in the first place. https://t.co/ruojZGLYbN
— Paamela Goswami (@pamelagoswami9) October 17, 2026
फराह खान को लेकर इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी इवेंट में पहुंचती है। जहां ट्रेडिशनल तरीके से उन्हें आरती की थाली के साथ स्वागत किया जाता है। उन पर फूलों की बारिश होती है लेकिन इस दौरान जब माथे पर तिलक लगाने के लिए महिला स्टाफ हाथ आगे बढ़ती है तो फराह साफ तौर पर मना करती हुई नजर आती है। इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक लगाने के लिए मना करने के बाद अपनी कलाई पर लगवा लिया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं।
भड़के यूजर्स ने फराह खान की कर दी फजीहत
वायरल वीडियो को देखकर फराह खान के रिटायरमेंट और बॉयकॉट की मांग करने लगे। जहां लोगों का कहना है कि सेलिब्रिटी हमेशा ही भारतीय संस्कृति का अनादर करते हैं और इन जैसे लोगों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। यूजर्स का कहना है कि यह उनका पर्सनल चॉइस है। अगर वह नहीं लगवाना चाहती है तो वह नहीं लगाएंगी। वहीं एक यूजर ने कहा कि यह लोग अपने फैशन के लिए कुछ भी कर लेते हैं। वहीं एक यूजर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस्लाम में तो नेल पॉलिश को भी हराम माना जाता है। एक ने लिखा यह नफरत की सोच को दिखाता है।
फराह खान ने क्या कहा सफाई में
हालांकि बाद में ट्रोलिंग को लेकर फराह खान ने इस पर चुप्पी तोड़ी। एक वीडियो के कमेंट में लिखा कि “सॉरी लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फराह खान किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी रहती है जहां यूट्यूब ब्लॉग को लेकर सुर्खियों में होती है।
