---Advertisement---

दिल्ली की सड़कों पर निडर होकर खाना बेचती हैं बिग बॉस ओटीटी फेम वड़ा पाव गर्ल! भारतीय राजधानी को लेकर Kareena Kapoor ने क्यों कहा ये…

Kareena Kapoor: करीना कपूर और तापसी पन्नू दिल्ली को लेकर बातचीत करती हुई नजर आई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक्ट्रेस ने इस बात को माना कि दिल्ली सबसे ज्यादा अनसेफ शहर में से एक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 12:22 अपराह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: यह सच है कि भारतीय राजधानी दिल्ली को लेकर लोग अलग-अलग तरह का ख्याल रखते हैं। कहा जाता है कि दिल्ली लड़कियों के लिए सेफ नहीं है लेकिन इस सब के बीच तापसी पन्नू के साथ बातचीत करते हुए करीना कपूर दिल्ली को लेकर सवाल करती नजर आई जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, हम उसे दिल्ली की बात कर रहे हैं जहां बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आई चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल निडर होकर खाना बेचती है और लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं एक्ट्रेस जो है सुर्खियों में।

दिल्ली को लेकर तापसी का खुलासा

इस वीडियो में करीना कपूर तापसी पन्नू से यह कहती है कि आप दिल्ली से हो और जैसा कि आपको पता है कि दिल्ली को इंडिया का सबसे ज्यादा अनसेफ शहर कहा जाता है। वहीं तापसी पन्नू भी इस बात को लेकर हामी भरती हैं। वहीं करीना तापसी से यह पूछती हैं कि आपको क्या लगता है कि दिल्ली और बाकी शहरों में क्या फर्क है। इसके जवाब में तापसी यह कहती हुई नजर आती है कि जब मैं दिल्ली से बाहर नहीं गई थी कॉलेज और स्कूल के दिनों में तब मुझे यही लगता था कि हर जगह पर ऐसा ही होता है छेड़खानी डीटीसी बसेज में दिल्ली की लड़कियों के साथ कहीं ना कहीं। सड़क पर कोई भी किसी को छू सकता है।

दिल्ली और बाकी शहरों में फर्क

तापसी पन्नू आगे कहती है कि मैं दिल्ली से बाहर आई और जब मैं हैदराबाद 3 साल के लिए रही। मैं साउथ में तमिल और तेलुगु में काम कर चुकी हूं तो वहां भी रही हूं यहां तक कि मुंबई भी। वहां जाकर मुझे काफी अंतर दिखाई दिया कि लड़कियां कभी भी किसी टाइम पर निकल रही है और उनकी फैमिली भी कुछ नहीं कह रही है कि 8 बजे आपके घर वापस आना ही आना है। अभी मैं जब दिल्ली लैंड करती हूं तो मेरे पेरेंट्स का कॉल आने लगता है कि क्या घर पहुंची। एक्ट्रेस का कहना है कि वह अपने शहर से बहुत प्यार करती है लेकिन यह परेशानी है जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।

चर्चा में है तापसी और Kareena Kapoor

करीना और तापसी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में ‘क्रू’ फिल्म में नजर आई थी जिसमें कृति सेनन और तब्बू के साथ दिखाई दी थी वही तापसी को शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ फिल्म में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026