---Advertisement---

ये क्या झोल है! इस एक वजह से Kartik Aaryan को डेट करना चाहती हैं Kabir Bahia की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Kriti Sanon, देखें क्या कह रहे फैंस

कृति सेनन ने कार्तिक आर्यन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। करण जौहर के सामने कृति ने कार्तिक को डेट करने की वजह बताई। आइए जानते हैं भूल भुलैया 3 एक्टर के जन्मदिन पर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2024 2:40 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 22 नवंबर को वह अपना जन्मदिन (Kartik Aaryan Birthday) मना रहे हैं। फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग के अलावा कार्तिक लव अफेयर्स को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक समय ऐसा था जब उनका नाम कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ जोड़ा जा रहा था हालांकि बाद में यह खबर आई की कार्तिक कृति को नहीं डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले लंबे समय से कृति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट करने की वजह से सुर्खियों में है लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार करण जौहर के सामने कृति ने कार्तिक आर्यन को डेट करने के लिए मजेदार वजह बताती नजर आई थी। यह थ्रोबैक वीडियो चर्चा में है।

Kartik Aaryan को डेट करने को लेकर Kriti Sanon ने कहीं ये बात

दरअसल कृति इस दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ करण जौहर के शो पर नजर आई। ऐसे में जब उनसे यह पूछा गया कि कार्तिक आर्यन को वह क्यों डेट करना चाहती है और क्यों किसी एक वजह से वह कार्तिक को डेट नहीं करना चाहती है । ऐसे में कृति का जवाब काफी अजीबोगरीब था उन्होंने कहा, “क्योंकि मैं कार्तिक आर्यन को बहुत अच्छे से जानती हूं इसलिए उन्हें डेट करना चाहती हूं और क्योंकि मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं इसलिए मैं उन्हें डेट नहीं कर सकती।”

Kartik Aaryan को लेकर Kriti Sanon की बात से लोग हुए कंफ्यूज

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और Reddit पर इसे 17 दिन पहले शेयर किया गया। इस एक क्लिप को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा यह बहुत आसान है यार मैं भी अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ डेट पर नहीं जाऊंगा रोमांस किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं हो सकता जिसे आप अच्छी तरह से जानते हो। एक निश्चित दूरी की आवश्यकता होती है।” एक यूजर ने कहा क्योंकि कबीर बहिया के पास पैसे है और पैसे से सब कुछ होता है। एक यूजर ने कहा यह क्या था समझ में नहीं आया।

Kartik Aaryan संग डेटिंग रुमर्स पर भड़की थी Kabir Bahia की रुमर्ड GF Kriti Sanon

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की डेटिंग की अफवाहें बॉलीवुड गलियारों में एक समय पर काफी सुना जा रहा था। हालांकि कृति सेनन ने इसे सिर्फ अफवाह करार कर देते हुए कहा था कि लोगों को कुछ भी कहने और सुनने से पहले सच्चाई जानने की जरूरत होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026