---Advertisement---

Kartik Aaryan के क्रिप्टिक पोस्ट से हैरान हुए फैंस, क्या रोनाल्डो के साथ कुछ बड़ा करने की है तैयारी?

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के नए पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, सोशल मीडिया पर चर्चा में है उनका यह वीडियो, आखिर रोनाल्डो के साथ क्या तहलका मचाएंगे एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 11:40 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की एक क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी जिसमें वह खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को देखने के बाद खलबली मच गई। वहीं एक बार फिर फैंस की बेताबी बढ़ाते हुए कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है। सुपरमैन वाले अवतार में कार्तिक तहलका मचाने के लिए तैयार है और उनका साथ देंगे फुटबॉल के चैंपियन क्रिस्टियानो रोनाल्डो। अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन क्या होने वाला है खास इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।

वीडियो ने किया लोगों को कंफ्यूज

इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, “ब्रह्मांड के सभी कोणों से ध्यान।” वहीं वीडियो की शुरुआत होती है रोनाल्डो से जो फुटबॉल के मैदान पर अपना जलवा दिखा रहे होते हैं। उनके चेहरे और एक्सप्रेशन पर लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि वह मैच के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वह काफी फोकस है तभी ब्रॉडकास्ट इंटरप्टेड दिखता है फिर सुपरमैन के अवतार में कार्तिक आर्यन के बैकग्राउंड से आवाज आती है ‘वह होगा जो आप चाहते हैं’ मैसेज खत्म दिखाई देता है।

कार्तिक के वीडियो को देख यूजर्स एक्साइटेड

इस पोस्ट को देखने के बाद जहां फुटबॉल लवर्स और बॉलीवुड फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो वाकई काफी खास है।” एक ने कहा, ” यह इंटरेस्टिंग मालूम पड़ता है।” एक फैन ने तारीफ में कहा, “यह एलियन तो काफी हॉट है।” तो दूसरे ने कहा रोनाल्डो के साथ कार्तिक को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। रोनाल्डो और कार्तिक उफ्फ। एक यूजर का कहना है गेमिंग एप का कोई कैरेक्टर होगा तो दूसरे ने कहा शायद किसी ब्रांड के लिए प्रमोशन है।

प्रोजेक्ट पर सस्पेंस बरकरार

यह वीडियो आखिर कार्तिक के किस प्रोजेक्ट के लिए है इस पर तो अभी भी सस्पेंस बरकरार है लेकिन फैंस चंदू चैंपियन ट्रेलर की मांग करने लगे हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक बहुत जल्द तृप्ति डिमरी के साथ भूल भुलैया 3 और अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से जलवा दिखाने वाले है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026