---Advertisement---

Kartik Aaryan के इस इंटेंस ‘सुपरहीरो’ लुक को देख बढ़ी बेकरारी, फैंस बोले- ‘क्या कृष 4 में ऋतिक रोशन को करेंगे रिप्लेस’

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने लेटेस्ट तस्वीर से मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं सवाल, क्या अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट के लिए तैयार हैं एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2024 6:11 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार के लिस्ट में शुमार कार्तिक आर्यन अपने फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में वह अपने प्रोजेक्ट और फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर एक्टर फैंस की बेचैनी को बढ़ाने के लिए आ गए हैं। उन्होंने एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कहना गलत नहीं है कि एक्टर अपने इस सुपरमैन वाले अंदाज से चर्चा में आ गए हैं।

इंटेंस लुक देख लोग कर रहे हैं जबरदस्त कमेंट

कार्तिक आर्यन ने एक इंटेंस लुक में तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है, “लोडिंग।” इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और वह तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि क्या कार्तिक सुपर हीरो बनने के लिए जा रहे हैं तो एक यूजर ने लिखा कृष 4 में ऋतिक रोशन को तो नहीं करेंगे रिप्लेस। एक यूजर का कहना है ब्रह्मास्त्र 2,कृष 4 या फिर शक्तिमान। एक फैन में लिखा शिफ्रा का बॉयफ्रेंड।

कार्तिक आर्यन का यह लुक है खास

दरअसल इस तस्वीर में सुपरहीरो वाले अंदाज में एक्टर नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनका इंटेंस लुक किसी को भी एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। इस क्लिप में कार्तिक आर्यन के चेहरे पर ड्रैमेटिकल एक्सप्रेशन है और वह खड़े होकर पोज दे रहे हैं। उनके चारों तरफ आग की धारियां है जिसके बीच वह चमक रहे हैं। उनका यह लुक देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है और फैंस इंतजार करने लगे अपकमिंग अपडेट के लिए।

इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक

वर्क फ्रंट की बात कर तो कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें तृप्ति डिमरी भी उनके साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में चंदू चैंपियन भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026