---Advertisement---

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद पहली बार साथ चांद देखेंगे ये बॉलीवुड स्टार कपल, लोगों को रहेगा दीदार का इंतजार

Karwa Chauth 2024: आरती सिंह से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक कई एक्ट्रेसेस इस बार मनाने वाली है पहला करवाचौथ। आइए देखते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल जिसके लिए फैंस करेंगे इंतजार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 9:55 अपराह्न

Karwa Chauth 2024
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को करवाचौथ (Karwa Chauth) धूमधाम से लोग सेलिब्रेट करेंगे। करवाचौथ का त्योहार हर सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस खास दिन पर वह एक बार फिर नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती है। न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच में इस त्यौहार का काफी खुमार देखा जाता है। बॉलीवुड की तमाम एक्टर और एक्ट्रेस इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। हर बार की तरह 2024 में भी कई बॉलीवुड सितारों की जोड़ी पर लोगों की नजरे होगी जो पहली बार इस त्यौहार को मनाने वाले हैं। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से लेकर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी तक का नाम शुमार है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal देखेंगे Karwa Chauth 2024 चांद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई है और ऐसे में यह उनका पहला करवाचौथ है। देखना दिलचस्प है कि खास दिन के लिए सोनाक्षी कैसे तैयार होती है। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani की जोड़ी करेंगे Karwa Chauth 2024 सेलिब्रेट

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को हुई थी और ऐसे में यह कपल भी पहली दफा करवा चौथ मनाने वाले हैं। ऐसे में कपल गोल देने वाले बॉलीवुड स्टार कैसे इस खास दिन के लिए तैयार होते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Surbhi Chandna and Karan Sharma का भी है यह पहली दफा Karwa Chauth

सुरभि चंदना और करण शर्मा मार्च 2024 में शादी के बंधन में बंधे यह कपल हमेशा चर्चा में रहते हैं। दोनों की चुलबुली जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। अब ऐसे में पहली दफा ये करवा चौथ के त्योहार पर किस तरह फैंस को अपनी झलक दिखाते हैं इसके लिए लोग इंतजार में हैं।

Aditi Rao Hyderi मनाएंगी Karwa Chauth 2024

अदिति राव हैदरी अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में आई थी। चोरी छुपे शादी करने वाली अदिति अब कैसे मनाएंगी करवाचौथ यह देखना वाकई दिलचस्प है।

Arti Singh करेंगी पहली बार Karwa Chauth 2024 पर चांद का दीदार

आरती सिंह अपनी शादी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी। कृष्णा अभिषेक की बहन का भी यह पहला करवा चौथ है दीपक चौहान के साथ। ऐसे में फैंस करेंगे सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार।

Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat की जोड़ी मनाएंगे Karwa Chauth 2024

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 15 मार्च को मानेसर में प्राइवेट तरीके से शादी के बंधन में बंधे। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ डेट करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया। अब ऐसे में कपल भी पहली दफा मनाएंगे करवाचौथ।

Sonarika Bhadoria का नाम भी लिस्ट में शामिल

टीवी की पार्वती 18 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद सुर्खियों में आई थी अब ऐसे में उनका यह पहला करवा चौथ है। इस खास दिन पर वह किस तरह तैयार होती है इस पर रहेगी लोगों की निगाहें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026