---Advertisement---

Karwa Chauth 2026: पैर छूने से लेकर भूखे रहने तक, देखें कैसे बॉलीवुड सेलब्स बदल रहे निर्जला व्रत के मायने, बने मॉडर्न रिश्तों की मिसाल

Karwa Chauth 2026: बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने कपल गोल सेट कर समाज को दिया पैग़ाम, पत्नी का एकतरफा व्रत करने की बदली परंपरा, जानिए कैसे दे रहे हैं कपल गोल जो होता है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Karwa Chauth 2026
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2026: भारत में ना जाने कितने व्रत और नियम हैं जो महिलाओं को मानना पड़ता है क्योंकि पहले की पीढ़ियों ने उन्हें सिखाया है। इन्ही में से एक है करवाचौथ जहां पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। हालांकि अक्सर यह सवाल उठता है कि ये व्रत सिर्फ पत्नियां ही क्यों करती हैं लेकिन अब समय बदल रहा है और लोगों की सोच भी। कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो करवाचौथ पर अपनी पत्नी का साथ देते हैं। यूं कहें कि अब ये एकतरफा निर्जला व्रत नहीं रह गया बराबरी का त्योहार बन गया तो गलत नहीं होगा। आज बॉलीवुड में कोई पति अपनी पत्नी के लिए व्रत रख रहे हैं तो कोई पैर छूकर आशीर्वाद ले रहा है। जानिए करवाचौथ 2026 पर कौन लोगों के बीच कपल गोल सेट कर रहा है।

Karwa Chauth 2026 पर जानें कैसे विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए बदले मायने

करवाचौथ पर पत्नी अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है और यही परंपरा भी है लेकिन विक्रांत मैसी ने बीते साल एक फोटो शेयर कर सबको हिला दिया। यहां एक्टर ने अपनी पत्नी के झुक कर पैर छूए और आशीर्वाद लिया। निश्चित तौर पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो कुछ लोग उनके इस पार्टनरशिप के फैन हो गए।

ताहिरा कश्यप के लिए आयुष्मान खुराना ने बदल दिए करवाचौथ के मायने

पति पत्नी का रिश्ता सुख-दुख में साथ खड़े होने की पार्टनरशिप है। आयुष्मान खुराना ने साबित किया था। जब उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौर से गुजर रही थीं और व्रत नहीं रख सकती थीं। इस समय आयुष्मान ने खुद ताहिरा के लिए निर्जला व्रत रखा था।

क्यों चर्चा में होते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

रिपोर्ट की माने तो अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए इस तरह प्यार दिखाते हैं और साथ में चांद देखकर अपना व्रत तोड़ते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पार्टनरशिप करता है ट्रेंड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaadi Fever (@shaadifever)

बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी लोगों के लिए बेहतरीन मिसाल हैं। एक्टर ने सार्वजनिक तौर पर यह माना है कि वे अपनी पत्नी दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। वह पार्टनरशिप में यकीन भी करते हैं।

शिल्पा शेट्टी का करवाचौथ क्यों होता है चर्चा में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ मनाने का अंदाज़ हमेशा से बेहद खास रहा है। कहते हैं कि उनके पति राज कुंद्रा सिर्फ शिल्पा के साथ व्रत नहीं करते हैं बल्कि इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश भी करते हैं।

ऐसे में आजकल के कपल के बीच रिलेशनशिप का ट्रेंड बदल रहा है और यह टीमवर्क बन गया है। घर के कामों में हाथ बंटाना या साथ में व्रत रखना पति की सोच बदल रही है। अब करवाचौथ सिर्फ परंपरा और व्रत नहीं है बल्कि प्यार और बराबरी का संदेश दे रहा है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026