---Advertisement---

क्या आपको पता है Katrina Kaif के 3 एंटी-एजिंग सीक्रेट्स, 42 की उम्र में इन मामूली चीजों से त्वचा पर लाती हैं गजब की चमक

Katrina Kaif: क्या है वो 3 टिप्स जिसकी वजह से 42 साल की उम्र में भी चमकती त्वचा की मालकिन है एक्ट्रेस। कैसे आप भी इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: यह सच है कि एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और स्किन सीक्रेट्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जिनकी नेचुरल ब्यूटी के लोग दीवाने हैं। इनमें से एक है कैटरीना कैफ जो विदाउट मेकअप ज्यादा नजर आती है। हालांकि इसके पीछे क्या वो सीक्रेट्स हैं जिसकी वजह से उनकी त्वचा इतनी खूबसूरत दिखती है। fashionwithfahad इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में बताया गया कि कैसे वह 3 एंटी एजिंग टिप्स का इस्तेमाल कर खूबसूरती का ध्यान रखती हैं। त्वचा को चमकदार बनाने में कैटरीना कैफ के ये तीन ब्यूटी हैक्स कारगर हैं जिसे आप भी आजमा सकते हैं।

Katrina Kaif के मॉर्निंग रूटीन का क्या है फायदा

कैटरीना कैफ ने कई दफा इस बात का खुलासा किया कि उनका मॉर्निंग रूटीन काफी सिंपल है जहां वह गर्म पानी में कभी अदरक तो कभी नींबू डालकर पीते है। बता दें कि अदरक का पानी या नींबू पानी पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और चेहरा चमकदार, स्वस्थ, ताज़ा और जवां दिखता है।

क्यों फाइबर वाले जूस पीने में यकीन करती हैं एक्ट्रेस

अजवाइन या फाइबर वाले जूस पीने से ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या दूर होती है। शरीर डिटॉक्स होता है, स्ट्रेस लेवल कम होता है और शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। इससे चेहरा ज़्यादा जवां और ताज़ा दिखता है और यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं में भी असरदार है। खासतौर पर बढ़ती उम्र के साथ परेशानियों से सामना करना पड़ता है।

ओटमील और शहद का फेस मास्क क्यों है कैटरीना कैफ का सीक्रेट

इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताया गया है कि अगर आप ओटमील और शहद को मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाते हैं तो यह चेहरे को टाइट और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि आपको इस मिश्रण को 15 मिनट चेहरे पर लगा कर रखना है।

आप चाहे तो इन 3 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जो 25 साल की उम्र के बाद आपके लिए भी कारगर साबित हो सकता है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026