---Advertisement---

बेटे के साथ Katrina Kaif ने किया विक्की कौशल का क्यूट बर्थडे सेलिब्रेट, देखें लाइमलाइट से दूर कैसे बिता रही जिंदगी

Katrina Kaif: विक्की कौशल के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेटे की झलक शेयर की और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है यहां पोस्ट में जो लोगों का दिल जीत लेता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 17, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जो विदेश से आई और भारत की जान बन गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की दुल्हनिया की जो अपने पति के जन्मदिन के मौके पर बेटे के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए दिखी। सोशल मीडिया पर इसकी झलक उन्होंने दिखाई जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। इस दौरान उन्होंने अपने पति की तारीफ की है और बताया कि कैसे पैरंट्स बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। आइए देखते हैं आखिर लाइमलाइट से दूर कैटरीना कैफ किस तरह से बिता रही है जिंदगी।

कैटरीना कैफ ने मनाया विक्की कौशल का जन्मदिन रोमांटिक और क्यूट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पति विक्की कौशल के बर्थडे केक की झलकीय दिखाई है जहां हैप्पी बर्थडे पापा लिखा हुआ नजर आ रहा है। वहीं तस्वीर में बेटा विहान के साथ विक्की और कैटरीना पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अलग-अलग तस्वीर यह दिखाने के लिए काफी है कि इस खास मौके पर किस कदर एंजॉय कर रहे हैं और कपल लाइमलाइट बटोर रही हैं।

2 साल के बाद इस तरह बदल गई Katrina Kaif विक्की कौशल की जिंदगी

पति विक्की कौशल को लेकर बर्थडे पोस्ट करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो…. वही जगह, 2 साल बाद और कितना कुछ बदल गया है… प्रार्थना, धैर्य और विश्वास… और आज हम अपनी नन्ही परी के साथ आपका जन्मदिन बहुत खुशी के साथ मना रहे हैं। मेरा दिल भरा हुआ है और आभारी है… पिछले कुछ सालों में आप 99% समय (ठीक है, शायद 98%) एक संत के धैर्य के साथ ताकत, प्यार और रोशनी का एक स्तंभ रहे हैं।”

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल से क्या कहा

कैटरीना कैफ ने आगे कहा, “मैं आपसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि आप कौन हैं (एक आदर्श इंसान जिसकी ईमानदारी मिलना मुश्किल है), बल्कि इसलिए भी कि आप उन अंतहीन सवालों का जवाब देते हैं जो मैं आपसे पूछती हूं, उन चीजों के बारे में जिनका जवाब आप शायद नहीं जानते।” हां, अब आप पौराणिक कथाओं, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस, सभी “क्या होगा अगर” स्थितियों और बीच की हर चीज के एक्सपर्ट हैं… आपके जन्मदिन पर मैं चाहती हूं कि आपके उठने और मेरे सवाल शुरू होने के बीच कुछ एक्स्ट्रा पल और एक ब्लैक कॉफी (या 2) के लिए समय मिले।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार मेरी क्रिसमस में देखा गया था। वहीं विक्की कौशल की आने वाली फिल्म आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ लव एंड वार है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026