---Advertisement---

पति को छोड़ सलमान के साथ दिवाली की बधाई दे रही Katrina Kaif, साड़ी में दिलकश अंदाज देख कायल हुए फैंस

Katrina Kaif: सोशल मीडिया पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक तस्वीर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस इंप्रेस हो गए हैं। उनकी तस्वीर को खूब प्यार मिल रहा है और कपल की तारीफ करते हुए लोग तक नहीं थक रहे हैं। वहीं सलमान खान अपने लुक से चर्चा में आ गए। आइए देखते हैं क्या है इस तस्वीर में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 12:52 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: यह बात सच है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ को एक साथ देखना लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। वहीं खास बात यह है कि ये स्टार किसी समय में एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।फिल्हाल एक्ट्रेस विक्की कौशल संग शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है। वहीं जल्द सलमान और कैटरीना की फ्रेंचाइजी फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मौके पर कैटरीना फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ऐसे में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद फैंस बेताब हैं।

कैटरीना ने कहीं ये बात

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी एक खूबसूरत झलक फैंस को दिखाई है। मॉडर्न देसी अंदाज में कैटरीना की खूबसूरती देखने लायक है। वहीं एथनिक वाइब्स देकर सलमान खान भी लोगों का दिल जीत गए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “शुभ दीपावली टाइगर 3 इस रविवार को 12 नवंबर हिंदी तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपना टिकट बुक कर ले।”

कैटरीना और सलमान पर टिकी नजरें

जहां तक कैटरीना की खूबसूरती की बात करें तो वह तारीफ ए काबिल है। गोल्डन शिमर साड़ी जो हैवी वर्क में है उसे उन्होंने प्लनजिंग नेटलाइन ब्लाउज के साथ पेयर कर रही है। वहीं मैचिंग बैंगल्स और इयररिंग्स में वह लोगों के दिलों में कहर बरपाने में कामयाब हुई। साइड पार्ट हेयरस्टाइल और माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है। स्मोकी आई मेकअप के साथ सटल स्किन और न्यूड लिपस्टिक में कैटरीना काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं सलमान खान मैरून एथनिक कुर्ते में पोज देते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं और कमेंट में कपल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026