---Advertisement---

तो ये है Katrina Kaif के लंबे व घने बालों का राज, आप भी अपनाएं

आज हम आपके लिए मशहूर एक्ट्रेस Katrina Kaif के नैचुरली लंबे व घने बालों का राज लार आए हैं, जिसे आप भी अपना सकती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 16, 2024 4:45 अपराह्न

Katrina Kaif
Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: कैटरिना कैफ अपनी बवाल खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। इसी के साथ आपको बता दें एक्ट्रेस अपनी चमचमाती स्किन का ही नहीं, लंबे बालों का भी खास ख्याल रखती हैं। अगर आप भी कैटरिना की तरह लंबे व घने बालों की चाह रखती हैं तो, आपको भी उनके द्वारा अपनाए जा रहे टिप्स को फॉलो करना चाहिए। चलिए अब एक्ट्रेस के हेयर केयर रूटीन कर नजर डालते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं Katrina Kaif

एक्ट्रेस कैटरिना कैफ का मानना है कि, हेल्दी लाइफस्टाइल अच्छी सेहत या स्किन के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद जरुरी होती है। इसलिए वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं जिसमें, वह हेल्दी खाना जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीनयुक्त भोजन खाती हैं। यही नहीं कैटरिना बाहर का खाना ज्यादा से ज्यादा अवॉयड करती हैं।

ऑयलिंग करती हैं एक्ट्रेस

बता दें, एक्ट्रेस अपने बालों को हेयर लॉस, और तरह-तरह के हेयर प्रॉब्लम से दूर रहने के लिए आबंदी से ऑयलिंग करती हैं। आप भी झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों में तेल लगा सकती हैं।

शैम्पू को इस तरह यूज़ करती हैं कैटरिना

कहा जाता है कि, आप हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू कर सकते हैं। लेकिन कैटरिना कैफ का मानना है कि, हेल्दी हेयर्स के लिए स्कैल्प क्लीन होना बेहद जरुरी है अब उसके लिए आपको चाहे रोज शैम्पू क्यों न करना पड़े।

हेयर सिरम को जरुरी मानती हैं एक्ट्रेस

कैटरिना कैफ अपने हसीन बालों को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी अपने बालों को नैचुरली अट्रेक्टिव दिखाना चाहते हैं तो, आपको भी हेयर सीरम लगाना चाहिए।

पैडल ब्रश का इस्तेमाल करती हैं कैट

कैटरिना अपने बालों को आसानी से सुलझाने और हेयर ब्रेकेज से बचने के लिए आम कॉम्ब की जगह पैडल ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। आप भीस तरह के ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपको भी हेयर ब्रेकेज की दिक्कत न हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026