---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 15: नई शुरुआत के साथ आ रहा है ‘ज्ञान का सबसे बड़ा अध्याय’, प्रोमो में प्रीमियर डेट की हुई घोषणा

Kaun Banega Crorepati 15: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15‘ लगातार सुर्खियों में है और ऐसे में लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। बहुत जल्द अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस क्विज रियलिटी शो से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस शो का बेसब्री से इंतजार कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 10:42 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 1, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Kaun Banega Crorepati 15
Follow Us
---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 15:कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15‘ लगातार सुर्खियों में है और ऐसे में लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। बहुत जल्द अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस क्विज रियलिटी शो से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए यह शो और भी खास है क्योंकि इसके जरिए वह अपने अलग अवतार से रूबरू करवाने के लिए आ रहे हैं। वही इस सब के बीच नया प्रोमो जारी कर दिया गया है जिसमें अमिताभ अपने अलग अंदाज से इस शो को प्रमोट करते हुए दिखे हैं। इस बार का शो काफी अलग और खास होने वाला है। ऐसे में प्रोमो को देख लोगों की बेताबी बरकरार है।

इस दिन से देख सकेंगे अमिताभ का शो

इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा, “जानदार, दमदार और शानदार तरीके से कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है। आपसे मिलने एक नए रूप में। देखिए कौन बनेगा करोड़पति 14 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।” वहीं इस प्रोमो की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन काफी जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में दर्शकों की भीड़ के सामने अमिताभ बच्चन की झलक देखने को मिलती है जिसके बाद वहां मौजूद लोग के चेहरे पर साफ खुशी नजर आती है। इस दौरान बॉलीवुड के महानायक काफी उत्साह में दिखाई देते हैं।

अमिताभ ने की नई शुरुआत की घोषणा

प्रोमो में अपने स्वेग में अमिताभ बच्चन ने कहा, “फिर प्रारंभ हो रहा है ज्ञान का सबसे बड़ा अध्याय। 5G की स्पीड से अपडेट होकर नए अफरोज के साथ इस नए दौर में आप सबका स्वागत है। हैशटैग न्यू बिगिनिंग, नई शुरुआत।” प्रोमो की झलक से साफ है कि इस बार बहुत कुछ नया होने वाला है और यह केबीसी की नई शुरुआत है। केबीसी 15 की प्रीमियर डेट की बात करें तो इस प्रोमो से खुलासा हो गया है कि 14 अगस्त से इसे आप एंजॉय कर सकते हैं

इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ

बता दें कि इससे पहले शो का प्रोमो अमिताभ बच्चन ने जारी किया था जिसमें रिलीज डेट की तो घोषणा नहीं की गई थी लेकिन यह बता दिया गया था कि इस बार के शो में बहुत कुछ खास होने वाला है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बहुत जल्द प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026