---Advertisement---

KBC 15 के सेट पर पहुंचे विक्की कौशल ने किया मजेदार खुलासा, इस शख्स ने शादी में तय किया था मेन्यू

KBC 15: विक्की कौशल ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया है कि उनकी शादी में मेन्यू को डिसाइड करने में काफी अफरा तफरी हुई थी। इसे लेकर उनकी कैटरीना कैफ के साथ एक डील फाइनल हुई थी। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का यह मजेदार खुलासा काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या कह गए विक्की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 7:14 अपराह्न

kbc 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में शुमार है। विक्की बहुत जल्द ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के प्रमोशन में विक्की कौशल जुट चुके हैं और हाल ही में वह कौन बनेगा करोड़पति 15 के सेट पर पहुंचे जहां वह अमिताभ बच्चन के सामने कई खुलासे करते हुए नजर आए। इन खुलासों को सुनने के बाद बिग भी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर फिलहाल विक्की काफी चर्चा में है जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर मजेदार बात कही हैं जिसे सुनने के बाद शायद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

विक्की कौशल की बात सुनकर हंस पड़ेंगे आप

दरअसल ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के स्टार कास्ट कौन बनेगा करोड़पति 15 पर पहुंचे हैं। मेकर्स ने प्रोमो को जारी किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला विक्की से पूछती है कि उनकी शादी में मेन्यू किसने डिसाइड किया था। ऐसे मैं विक्की जो जवाब देते हैं वह वाकई काफी अजीबोगरीब है। विक्की ने जवाब में कहा कि “नाश्ते में क्या होगा यह उन्होंने तय किया था क्योंकि उसमें छोले भटूरे आलू के पराठे यह सब जरुरी है। डिनर कैटरीना कैफ ने डिसाइड किया था क्योंकि उन्होंने कहा कि रात 8 बजे के बाद पंजाबियों के वैसे भी फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या खा रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

कब रिलीज होगी विक्की की फिल्म

बता दे कि फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और इसमें मानुषी चिल्लर के साथ विक्की कौशल अलग अंदाज में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जो काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अभी हाल ही में विक्की सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026