---Advertisement---

KBC 16: नेशनल टेलीविजन पर Shah Rukh Khan को लेकर ये क्या बोल गए Amitabh Bachchan? कहा- ‘एक ऊंचा मचान बनवाया है और…’

KBC 16: शाहरुख खान को लेकर अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। केबीसी शो में किंग खान की नकल उतारते दिखे बिग भी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 7:16 अपराह्न

KBC 16
Follow Us
---Advertisement---

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने क्विज रियलिटी शो केबीसी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati Season 16) को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस शो में अमिताभ कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक कंटेस्टेंट से सवाल किया। इस दौरान वह किंग खान के आईकॉनिक पोज की नकल उतारते हुए भी नजर आए। यह मामला सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से अमिताभ शाहरुख खान की नकल करते हुए क्या कह गए। आइए देखते हैं।

Shah Rukh Khan को लेकर KBC 16 में Amitabh Bachchan ने कहीं ये बात

इस दौरान अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से एक सवाल करते हैं जो शाहरुख खान को लेकर होता है। वह कहते हैं, “यह फोटो उनके घर की है मन्नत की उनके लाखों दर्शन यात्री जो आते हैं घर मन्नत के बाहर उनसे मिलने जाते हैं। एक बहुत ऊंचा मचान बनाया है उन्होंने। वहां खड़े होकर के ऐसे पोज कर देते हैं और लोग पागल हो जाते हैं।” इस दौरान अमिताभ बच्चन शाहरुख खान के आईकॉनिक पोज की नकल भी करते हैं। निश्चित तौर पर शाहरुख खान के पोज का नकल सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan की तरह KBC 16 में Amitabh Bachchan का पोज

खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन इस दौरान शाहरुख खान के आईकॉनिक पोज को दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खूब चर्चा में है और शाहरुख खान के फैंस खुशी से उछल पड़े। कहने में दो राय नहीं है कि शाहरूख अपने बांह को फैलाने वाले अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और किसी भी खास मौके पर वह फैंस से इसी अंदाज में रूबरू होते हैं।

KBC 16 के बीच इस फिल्म में दिखे Amitabh Bachchan

जहां तक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की बात करें तो दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं और उनका रिश्ता बॉलीवुड में काफी फेमस है। किंग खान अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वर्क फ्रंट की बात कर तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार रजनीकांत के साथ Vettaiyan में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026