---Advertisement---

KBC 15: जब एक आसान से सवाल के लिए केंडिडेट ने ली लाइफलाइन, एक्टर अमिताभ बच्चन बोले ‘इतनी जल्दी क्या थी’

केबीसी में हाल ही में 13 सितंबर को टेलीकास्ट हुए 22 वे शो को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं. एक कंटेस्टेंट को आसान से सवाल पर लाइफ लाइन लेने के बाद जो रिएक्शन बिग बी ने दिया वो सभी को काफी गुदगुदा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 14, 2023 12:23 अपराह्न | Updated: सितम्बर 16, 2023 10:24 पूर्वाह्न

KBC 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 इन दिनों टेलीवीजन पर टेलीकास्ट हो रहा हैं, जिसे लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. शो के दौरान पूछे जाने वाले सवाल भी काफी सोच समझकर पूछें जाते है, इस बीच हाल ही में 13 सितंबर को टेलीकास्ट हुए 22 वे शो को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं. एक कंटेस्टेंट को आसान से सवाल पर लाइफ लाइन लेने के बाद जो रिएक्शन बिग बी ने दिया वो सभी को काफी गुदगुदा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

आसान से सवाल पर हालत हुई पतली

दरअसल हाल ही में टेलीकास्ट हुए केबीसी शो के 22 वे एपिसोड में शुभम गंगराड़े नाम का एक व्यक्ति हॉट सीट पर बैठे हुए थे. शो को अपने दमदार अंदाज में शुरू करते हुए बिग बी ने उनके बारे बारे में कुछ सवाल किए साथ में पहला सवाल 1000 रूपये के लिए किया. इसका जबाव शुभम ने एकदम सही दिया जिसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा. इसके बाद जब दूसरा सवाल किया गया तो जोकि बेहद आसान था.

दूसरे सवाल पर ले ली लाइफलाइन

बता दें कि दूसरा सवाल 3000 रूपये के लिए था, जिसे अमिताभ बच्चन ने स्क्रीन पर पेश किया. इसमें उन्होने पूछा कि वो कौन सा वाद्य यंत्र है जिसे बजाने के लिए हवा कि जरूरत होती है. इसके ऑप्शंस में तबला, गिटार, डमरू और हारमोनियम को रखा गया था. इसे सुनकर हॉट सीट पर बैठे शुभम थोड़े कन्फ्यूज हो गए, साथ ही हड़बड़ी में उन्होने लाइफलाइन ले ली. ऑडयंस पोल होने के बाद जब सभी जनता ने हारमोनियम को वोट दिया तो शुभम ने इस पर ही निशान लगाने को कहा.

बिग बी ने किया कुछ यूं रिएक्ट

जैसे ही सवाल ठीक हुआ तो बिग बी ने शुभम को देखते हुए कहां अरे इतनी जल्दी लाइफलाइन लेली, फिर इसके बाद अमिताभ बच्चन ने प्यार से हंसते हुए कहा कि शुभम साहब इतना कनफ्युज क्यों हो गए आप भला तबले में हवा भरी जाती है क्या? बता दें कि शो इन दिनो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026