---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: फिक्स विनर! फिनाले से पहले Karanveer Mehra की इस फोटो ने मचाई हलचल, मेकर्स को लग सकता है झटका

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो चुका है लेकिन शो से विनर के नाम के बाद ट्रॉफी की झलक भी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 5:23 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) फिनाले के नजदीक है और आज इस शो को अपना विनर मिल जाएगा। हालांकि पिछले लंबे समय यह या खबर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है कि करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) इस सीजन के फिक्स विनर है। विनर का नाम भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहा है लेकिन इस सब के बीच फाइनल से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर करणवीर के हाथों में ट्रॉफी की तस्वीर सामने आई तो हलचल मच गई है। ऐसे में निश्चित तौर पर मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा।

Khatron Ke Khiladi 14 से करणवीर मेहरा की फोटो वायरल

दरअसल करणवीर मेहरा को लेकर यह खबर शो लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है कि सो के विनर कोई और नहीं बल्कि करणवीर ही हैं। हालांकि इस सबके बीच अब जो तस्वीर वायरल हुई है इसमें करणवीर ब्राउन टी-शर्ट में शॉर्ट हेयर स्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें उनके हाथों में ट्रॉफी की झलक भी दिखाई गई है।

Khatron Ke Khiladi 14 विनर को प्राइज मनी

कहा जा रहा है कि ट्रॉफी के साथ-साथ करणवीर को 20 लाख रुपए और ब्रांड न्यू हुंडई कार भी दिया गया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 में क्या कमाल दिखाते हैं क्योंकि बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर उन्हें देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी के शो के फाइनल से पहले इस तरह ट्रॉफी की तस्वीर वायरल होने से लोगों के बीच हलचल मच गई।

कौन बनेगा Khatron Ke Khiladi 14 का विनर

जहां तक खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की बात करें तो इसके टॉप फाइव फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट गश्मीर महाजनी और करणवीर मेहरा रहे। वैसे विनर कौन बनता है इस पर लोगों की नजरे रहेंगी। हालांकि करणवीर मेहरा का नाम और ट्रॉफी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है लेकिन आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026