---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस नहीं लेकिन खतरनाक स्टंट में क्या फरहाना भट्ट ने सबको पछाड़ा, इस कन्टेस्टेंट को फिनाले में हराकर बनी विनर

Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 19 मे विनर बनने का सपना अधूरा रह गया लेकिन क्या रोहित शेट्टी के शो में वह पूरा हो गया। आइए जानते हैं आखिर फरहाना को लेकर क्या खबर आ रही है जो फैंस की बेचैनी को बढ़ा सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2026 5:21 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की बात ही कुछ अलग है जहां शो की शुरुआत होने से पहले ही तमाम तरह की खबरें आने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जहां पहले स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर ख़बरें आ रही थी। वहीं अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर के नाम पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इस शो को एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस 19 में फर्स्ट रनर अपनी फरहाना भट्ट को लेकर यह खबर सामने आ रही है हालांकि हम इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

किस कंटेस्टेंट ने फरहाना भट्ट को Khatron Ke Khiladi 15 में दी कांटे की टक्कर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tellyyapa (@tellyyapa9)

इंस्टाग्राम चैनल से इस खबर को शेयर किया गया है कि फरहाना भट्ट ने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 अपने नाम कर लिया है। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी प्रीमियर के लिए तैयार है लेकिन प्रीमियर से पहले ही अंदर की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट और करण वाही खतरों के खिलाड़ी की आखिरी स्टंट में टॉप दावेदार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहाना भट्ट ने फाइनल में करण को हराकर खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का खिताब अपने नाम किया है।

क्या वाकई फरहाना भट्ट ने किया खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर कब्जा

हालांकि फरहाना भट्ट की खतरों के खिलाड़ी 15 की जीत को लेकर हम कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर हर सीजन में पहले ही विनर के नाम को लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। इस बार क्या फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को अपने नाम कर चुकी है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कब से देख सकते हैं खतरों के खिलाड़ी 15

जहां बीते दिन कलर्स ने इस बात की पुष्टि की थी कि डर का नया दौर शुरू होने जा रहा है और 25 जुलाई से शनिवार और रविवार को कलर्स और हॉटस्टार पर इस शो को देखा जा सकता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026