---Advertisement---

Khatron Ke khiladi 15: गौरव खन्ना के सपोर्ट में ओरी ने क्या आकांक्षा चमोला को कहा सांप, शगुन शर्मा को भी इस तरह लपेटा

Khatron Ke khiladi 15: आखिर आकांक्षा चमोला पर निशाना साधते हुए ओरी ने गौरव खन्ना को अपना सपोर्ट दिखाया है इसके अलावा शगुन शर्मा पर भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 5:40 अपराह्न

Khatron Ke khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke khiladi 15: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता फिलहाल लंबे समय से विवादों में है जब से लॉकअप 2 में एक्ट्रेस ने अलग होने के फैसले के बारे मे खुलासा किया है। वहीं इस सबके बीच खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट ओरी ने गौरव को अपना सपोर्ट दिखाते हुए कमेंट सेक्शन में कुछ ऐसा कहा जो आकांक्षा चमोला पर कटाक्ष माना जा रहा है। इतना ही नहीं शगुन शर्मा विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से खतरों के खिलाड़ी 15 की कंट्रोवर्सी एक बार फिर से अलग मोड लेने के लिए तैयार है। जानिए क्या है पूरा मामला।

आकांक्षा चमोला पर क्या ओरी ने मारा ताना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ओरी ने आकांक्षा चमोला का नाम लिए बगैर कहा, “वह बस उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है और अपनी निजी राय के लिए उसकी प्रसिद्धि का फायदा उठा रही है। कोई नहीं जानता कि वह कौन है। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वह शादीशुदा है और केकेके की शूटिंग के दौरान हमने केपटाउन में एक महीने तक साथ में समय बिताया था। एक अच्छे आदमी को परखने और उसका फायदा उठाने की यह सरासर बेशर्मी भरी हरकत है। यह लड़की सचमुच एक सांप है।” लोग इस टिप्पणी को आकांक्षा चमोला पर कटाक्ष मान रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 विवाद पर ओरी ने क्या कहा

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट ओरी इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा, “जहां तक शगुन की बात है, मुझे पूरा यकीन है कि केकेके की शूटिंग के दौरान मैंने उसे उससे भी ज्यादा परेशान किया था और हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। उसे परेशान करना बस मज़ेदार था क्योंकि वह अच्छी प्रतिक्रिया देती थी और हमें मनोरंजन की ज़रूरत थी।” दरअसल शो से एविक्ट होने के बाद शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया था जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026