---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: 2 बेटी की मां रुबीना दिलैक के लिए चैलेंजर बनना क्यों है मुश्किल, कहा ‘एक अलग तरह का दबाव…’

बिग बॉस और स्टंट रियलिटी में पहले नजर आ चुकी एक्ट्रेस एक बार फिर डर का सामना करने के लिए तैयार है लेकिन इस बार किस उधेड़बुन का वह सामना कर रही है। इस बारे में बात करते हुए क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 4:13 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी में अपनी धाकड़ पकड़ बना चुकी रुबीना दिलैक एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में वापसी करने जा रही है। चैलेंजर्स बनकर आखिर वह नए कंटेस्टेंट की किस तरह से बोलती बंद करने वाली है। यूजर्स शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस सबके बीच रुबीना दिलैक ने रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो को लेकर बात करते हुए बताया कि यह फैसला कोई आसान नहीं था और कैसे बॉस लेडी के तौर पर उन्हें इस शो के लिए हां करना पड़ा है। आइए जानते हैं रुबीना दिलैक ने क्या कहा है।

बच्चे होने के बाद Khatron Ke Khiladi 15 में क्या कमाल कर पाएगी रुबीना दिलैक

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर रुबीना दिलैक का कहना है कि लोगों ने अक्सर मुझे एक बॉस लेडी के तौर पर देखा है जो मजबूत और अपनी राय रखने के साथ-साथ कभी भी पीछे नहीं आती है लेकिन आज यह सबसे ज्यादा उलझनों से भरा हुआ है। मां बनने के बाद खतरों के खिलाड़ी में वापस आना कोई आसान फैसला नहीं था। मैंने सोचा क्या मैं बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी बन रही हूं क्या मैं अपने बच्चों से दूर समय बिता रही हूं। क्या मैं उनके बजाय खुद को चुन रही हूं। यह अपराध सच में बहुत भारी होता है।

रुबीना दिलैक की इस तरह बदल गई जिंदगी

वहीं रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने को लेकर बात करते हुए कहा कि मां बनने के बाद दर्द के साथ आपका रिश्ता बदल जाता है। अब आप सिर्फ अपनी ही जिम्मेदार नहीं होती हर काम ज्यादा भारी लगने लगता है। मेरे अंदर एक और आवाज है जो पीछे आने से इंकार करती है मैं अपनी असल पहचान को नहीं छोड़ सकती। यह सफर सिर्फ स्टंट के बारे में नहीं है। यह अपराध बोध और महत्वाकांक्षा के बीच लगातार चलने वाली उधेड़बुन को संभालने के बारे में है।

क्यों Khatron Ke Khiladi 15 में आई रुबीना दिलैक

इसके साथ ही रुबीना दिलैक ने आगे कहा यह अपने बच्चों के लिए मौजूद रहने के बारे में है लेकिन साथ ही उन्हें यह दिखाने के बारे में है कि खुद के लिए मौजूद रहने का मतलब क्या होता है। खतरों के खिलाड़ी में वापस आने से पुरानी यादें ताजा हो जाती है लेकिन एक अलग तरह का दबाव भी महसूस होता है। रोहित सर की गाइडेंस में मैं यहां खुद को निडर साबित करने के लिए नहीं आई हूं। मैं डर और पछतावे के बावजूद हिम्मत चुनकर आई हूं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में पहले भी वह नजर आ चुकी हैं। इस सबके बीच गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक और ओरी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026