---Advertisement---

Khel Khel Mein Review: मनोरंजन का तगड़ा डोज देकर क्या लुभा पाएगी अक्षय की फिल्म? ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ के लिए बन सकती है मुसीबत

Khel Khel Mein Review: अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में रिलीज होने से पहले आइए जानते हैं आखिर कैसी है यह फिल्म और क्या कर सकते हैं देखने की प्लानिंग। लंबे समय के बाद अक्षय की फिल्म आपको गुदगुदाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Khel Khel Mein Review
Follow Us
---Advertisement---

Khel Khel Mein Review: अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म ‘खेल खेल में‘ के लिए इंतजार कर रहे मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए काफी क्रेज देखा जा रहा है क्योंकि इसमें एक्टर का अलग अंदाज नजर आने वाला है। इसके साथ फिल्म में कई धमाकेदार कॉमेडी सीन है जो इसे अलग बनाने के लिए काफी है। यही वजह है सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अगर आप भी है उस लिस्ट में जो इस शुक्रवार सिनेमाघरों में फिल्मों की देखने की प्लानिंग लेकिन आप कंफ्यूज हैं कि आखिर फिल्म को देखें। इसके लिए लिए जानते हैं कैसी है अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म।

कैसी है स्टार कास्ट की एक्टिंग

अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में तड़का लगाने का काम किया है। हर किसी की एक्टिंग दिल को जीतने के लिए काफी है। अपने-अपने किरदार के साथ उन्होंने न्याय किया है और यही वजह है इस फिल्म की कहानी के साथ अक्षय ही नहीं बाकी स्टार कास्ट की एक्टिंग की भी तारीफ करनी बनती है। कॉमेडी फिल्म के बादशाह अगर अक्षय कुमार को कहे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि वह अपनी इस फिल्म में छाए हुए हैं। इस फिल्म को देख आपको उनकी पुरानी फिल्मों की याद आ जाएगी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें से तीन शादीशुदा कपल है तो वही फरदीन खान बैचलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह कहानी में एक अलग तड़का लगाने का काम करते दिखे। एक गेम पर आधारित फिल्म की कहानी में वह सब कुछ है जो इसे एक्साइटेड बना लेने के लिए काफी है। कैसे मोबाइल फोन पब्लिक हो जाती है और टेबल पर रखी रहती है। वहां दोस्तों की जिंदगी के कई खुलासे होते हैं। अब ऐसे में क्या होगा जब पत्नियों के आगे पति और दोस्तों के आगे यह पता चलेगा कि क्या है उसके दोस्त की जिंदगी में राज और कैसी चल रही है उनकी शादीशुदा जिंदगी।

फिल्म का निर्देशन

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई इटालियन फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की हिंदी रीमेक है। कहने में दो राय नहीं है कि रीमेक को जिस तरह से निर्देशक ने बनाया है वह तारीख के काबिल है। यह हो सकता है कि कुछ लोगों को फर्स्ट हाफ थोड़ी बोरिंग लगे लेकिन सेकेंड हाफ में एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का दिया गया है। ऐसे में आप इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026