---Advertisement---

Khel Khel Mein Song: Duur Na Karin गाने में वाणी कपूर के प्यार में पागल दिखे अक्षय कुमार, Video देख आप भी हो जाएंगे क्रेजी

Khel Khel Mein Song: अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म का यह गाना सुनने के बाद आप फिदा हो जाएंगे क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री लोगों को दीवाना बना देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2024 11:24 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:26 अपराह्न

Khel Khel Mein Song
Follow Us
---Advertisement---

Khel Khel Mein Song: अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘खेल खेल में‘ का गाना ‘दूर न करी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों की केमिस्ट्री और उनका अंदाज देखने के बाद फैंस प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए। यह गाना कई मायनों में खास है क्योंकि दोनों का अंदाज इस तरह आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपने पुराने अवतार में लौट आए हैं और उनका रोमांटिक अंदाज वाकई किलर है। यह गाना हर आशिक के लिए मस्ट वॉच है। आइए देखते हैं।

छाए रहे वाणी संग अक्षय कुमार

एक लवर बॉय के इमेज में इस गाने में अक्षय कुमार छाए हुए हैं और वाणी कपूर उनका पूरा साथ दे रही हैं। चोरी छिपे अपने प्यार को देखना और मुस्कुराना यह आपको पुराने दिनों की याद दिलाने के लिए काफी है। यही वजह है कि फिलहाल यह गाना लोगों के बीच काफी चर्चा में है। ‘खेल खेल में’ का यह गाना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें तापसी पन्नू और एम्मी विर्क की भी झलक दिखाई देती है लेकिन पूरे गाने में वाणी कपूर और अक्षय कुमार छाए रहे हैं। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी है यह फिल्म।

गाने को सुनकर दीवाने हुए फैंस

‘खेल-खेल में’ से ‘हौली हौली’ गाने के बाद ‘दूर न करी’ भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है और कुछ ही मिनट में से 30000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 मिनट 41 सेकंड के गाने से आपकी नजर नहीं हटेगी और आप इसे प्यार कर बैठेंगे। यह गाना तनिष्क बागची ने कंपोज किया है तो इसे विशाल मिश्रा और जारा एस खान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स कुमार के हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह आपको एंटरटेन करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026