---Advertisement---

Khel Khel Mein Trailer: पर्सनल मोबाइल बना पब्लिक प्रॉपर्टी तो खुले कई राज! अक्षय की कॉमेडी देख हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Khel Khel Mein Trailer: दोस्तों के साथ मोबाइल गेम खेल फंसेंगे अक्षय कुमार, एक गेम ने बदल दी कपल की जिंदगी, मजेदार है यह ट्रेलर, आइए देखते हैं क्या है खास जिसकी वजह से ट्रेंड में आए अक्षय कुमार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 1:16 अपराह्न

Khel Khel Mein Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Khel Khel Mein Trailer: यह सच है कि आज के समय में किसी की पर्सनैलिटी और कैरेक्टर के बारे में जानना है तो उसका पर्सनल मोबाइल यह बताने के लिए काफी है। मोबाइल से उसकी जिंदगी की हर कहानी और राज पता चल जाता है। ऐसे में इसी पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में‘ का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद इतना तय है एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने के लिए आ रहे हैं एक्टर वह भी अपने अलग में। एक खेल की वजह से कैसे 3 कपल की जिंदगी बदल जाती है इसे देखने के लिए आपको यह मजेदार ट्रेलर देखने की जरूरत है।

Khel Khel Mein ट्रेलर में दिखा एक खेल का दम

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें तीन कपल अक्षय कुमार और वाणी कपूर, तापसी पन्नू और एम्मी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल की कहानी है जो आपस में दोस्त भी हैं। 7 दोस्तों की मुलाकात होती है एक गेट टूगेदर में और इस दौरान वे एक गेम खेलते हैं जहां उन्हें अपने मोबाइल फोन को पब्लिकली सबके सामने रखना है। कॉल से लेकर मैसेज तक पब्लिक किया जाएगा अब ऐसे में किसका राज खुलने वाला है और क्या बदल जाएंगे उनके बीच के रिश्ते। यह देखने के लिए आपको पूरे ट्रेलर का आनंद उठाना पड़ेगा।

कॉमेडी का तड़का है लाजवाब

कहने में दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार की फिल्म का यह ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है और कॉमेडी से भरपूर है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। ट्रेलर में मोबाइल फोन पर आधारित एक खेल ने कपल की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है और उस पर कॉमेडी का तड़का वाकई शानदार है।

कॉमेडी फिल्म की होने वाली है इन फिल्मों से टक्कर

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जहां इसकी तकरार श्रद्धा कपूर की हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ से होने वाली है। अब यह देखना है कि अक्षय इस कॉमेडी से क्या धमाल मचा पाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026