---Advertisement---

‘Pawan Singh सुर का बादशाह है लेकिन…’ Shweta Mahara संग Khesari Lal Yadav ने मचाई तबाई, Bhojouri Song ‘भोजपुरी बोले वाला’ देख झूमने लगे फैंस

Khesari Lal Yadav: 'भोजपुरी बोले वाला' गाने से खेसारी लाल यादव और श्वेता महारा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं और दोनों की केमिस्ट्री देख लोग फिदा हो रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस गाने में फैंस के लिए स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2024 11:48 पूर्वाह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री की भी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो पसंदीदा सितारों के हर एक गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस को तोहफा मिला है क्योंकि उनका गाना ‘भोजपुरी बोले वाला’ रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर 4 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और निश्चित तौर पर यह इस बात को बताने के लिए काफी है कि खेसारी के फैंस उनके गाने के लिए किस कदर इंतजार करते हैं। हालांकि ‘भोजपुरी बोले वाला’ गाने में खेसारी के साथ इस बार नजर आ रही है श्वेता महारा (Shweta Mahara) और लोग इस गाने को देखने के बाद एक बार फिर पवन सिंह के साथ उन्हें तुलना कर रहे हैं।

Bhojpuri Song ‘भोजपुरी बोले वाला’ में Khesari Lal Yadav का Shweta Mahara संग जलवा

Credit- GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri

जहां तक बात करें ‘भोजपुरी बोले वाला’ गाने की तो इसमें श्वेता महारा के साथ खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की जोड़ी गर्दा उड़ा रही है। कहने में दो राय नहीं है कि श्वेता के साथ खेसारी का अंदाज हर एक फैंस के दिलों को चुराने के लिए काफी है और इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उनका डांस हो या फिर उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस के बीच उनका खुमार काफी देखा जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Shweta Mahara ‘भोजपुरी बोले वाला’ Bhojpuri Song का हल्ला

जब बात खेसारी लाल यादव की हो रही हो तो यह सच है कि उनके गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर होते हैं और यूं ही नहीं उन्हें ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है। जहां तक बात करें ‘भोजपुरी बोले वाला’ गाने की तो इसे GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri
यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और 4 घंटे के अंदर इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने खुशबू तिवारी KT के साथ आवाज दी है तो गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप के हैं तो कंपोजर शुभम तिवारी हैं।

Khesari Lal Yadav Shweta Mahara Song ‘भोजपुरी बोले वाला’ को देख यूजर्स हुए फिदा

‘भोजपुरी बोले वाला’ गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आज गर्दा उड़ जाना चाहिए भाई लोग कश्यप जी का कहर है तो दूसरे ने कहा किसी ने मुझसे कहा कि पवन सिंह सुर का बादशाह है तो किसी ने नीलकमल सिंह लेकिन जब हमने इंडस्ट्री छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं लव यू खेसारी भैया आप भोजपुरी के भगवान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026