---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi के प्रमोशन को छोड़, क्यों स्टार प्लस के इस शो को प्रोमोट करती दिखीं Janhvi Kapoor, जानें वजह

Janhvi Kapoor ने अपनी अपकमिंग फिल्म प्रमोशन के बीच स्टार प्लस के अपकमिंग शो Maati Se Bandhi Dor को प्रोमोट किया है, चलिए जानते हैं आखिर क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 27, 2024 12:02 अपराह्न | Updated: मई 27, 2024 2:22 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बीते कई दिनों से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म Mr And Mrs Mahi के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगी हुई हैं। और आए दिन किसी इवेंट या दूसरे शहरों में जाकर अपनी फिल्म को प्रोमोट करती दिखती हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी फिल्म को देखने जाए। यहीं अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वह अपनी फिल्म को नहीं बल्कि स्टार प्लस के अपकमिंग शो माटी से बंधी डोर को प्रोमोट करती और लोगों से उसे देखने के लिए रिक्वेस्ट करती नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

इसलिए किया Janhvi Kapoor ने शो को प्रोमोट

बता दें बीती रात यानी 26 मई 2024 को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वह स्टार प्लस के अपकमिंग शो माटी से बंधी डोर को प्रोमोट करती नजर आ रही हैं। यहीं अगर बात की जाए कि, उन्होंने ऐसा क्यों किया तो आपको बता दें शो के प्रोमो में जान्हवी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां समृति संजय पहाड़िया भी नजर आ रही हैं। इसी लिए एक्ट्रेस ने शो को प्रोमोट किया और लिखा “सो प्राउड ऑफ़ यू आंटी, अब शाम 7:30 से आपका मनोरंजन जारी रहेगा जब मैदान की माटी को छोड़कर आपका रिश्ता खेत की माटी से जुड़ेगा”।

आज से शुरू होगा शो

इसी के साथ बताते चलें, स्टार प्लस का यह शो माटी से बंधी डोर आज यानी 27 मई 2024 से शुरू होने जा रहा है। सीरियल में Bigg Boss फेम अंकित गुप्ता और ऋतुराज बागवे लीड रोल में नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

यहीं अगर बात की जाए जान्हवी की अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के रिलीज़ डेट की तो, आपको बता दें रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा इस मूवी को 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा जिसे आप सब भी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जा कर देख सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026